Press "Enter" to skip to content

करोंदी में आलोेक के मकान में चोरों ने लगाई सेंध, एलईडी, सिलेंडर, सोना सहित नकदी ले गए | Shivpuri News

शिवपुरी। फिजीकल थाना क्षेत्रे के तहत आने वाली करोंदी कॉलोेनी में चोरों ने चोरी की वारदात को अंजाम दिया। चोर घर से टीवी, सिलेंडर, सोना सहित नकदी चुराकर ले गए। मामले में पुलिस ने मकान मालिक की शिकायत पर केस दर्ज कर चोरों की तलाश शुरू कर दी हैै। 
आलोक पाठक पुत्र ओमप्रकाश निवासी करोंदी कॉलोनी ने बताया कि त्यौहार के चलते वह परिजनों के साथ बाहर गया हुआ था। जब वापस आया तो देखा कि घर का सारा सामान बिखरा हुआ पड़ा था। आलोक ने जब सामान चैक किया तो पता चला कि घर से दो एलईडी, एक सिलेंडर, सेाने के टॉक्स, चैन व नकदी 12 हजार रुपए चोरी हो गए थे। घटना की सूचना पुलिस को दी गई। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची औैर घटना स्थल का मौका-मुआयना कर केस दर्ज कर चोरों की तलाश शुरू कर दी है।
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!