शिवपुरी: जिले के पिछोर थाना क्षेत्र के विजयपुर गांव की रहने बाली एक विवाहिता ने अपने ससुरालियों पर दहेज़ प्रताड़ना के आरोप लगाए हैं। पीड़िता ने इसकी शिकायत बुधवार को एसपी से की है। पीड़िता का कहना है कि उसके ससुरालियों ने पैसों की मांग को लेकर उसके साथ मारपीट कर घर से निकाल दिया है।
विजयपुर की रहने वाली अहिल्या बाई लोधी ने बताया कि उसकी शादी 6 साल पहले उसके पिता जसरथ लोधी ने पडोसी गांव सिनावलकलां के रहने वाले यशपाल लोधी पुत्र रजभान लोधी के साथ की थी। मेरे पिता ने हैसियत के हिसाब से दहेज़ भी दिया था। लेकिन शादी के कुछ माह बाद से मेरे ससुरालीयों द्वारा पैसों की मांग को लेकर उलाहना देने लगे थे। इस बीच उसे एक बेटा और बेटी पैदा हुए। लेकिन बेटी के पैदा होने के बाद से पति सहित ससुरालियों द्वारा खुलकर पांच लाख रूपये की मांग की जाने लगी थी। जब उसके द्वारा मायके से पैसे न लाने की बात कह दी गई। इसके बाद बीते रविवार-सोमवार की रात उसके पति यशपाल लोधी, ससुर रजभान लोधी, सास बिमला लोधी और देवर आनंद ने मारपीट कर घर घर से भगा दिया और मेरे बच्चों को अपने पास रख लिया। उसके द्वारा पांच लाख रूपये के साथ ही घर आने की बात कही गई। अहिल्या बाई लोधी ने बताया उस रात वह खेतों के रास्ते पैदल अपने मायके पहुंची थी। अपने साथ दहेज़ की मांग को लेकर ससुरालियों द्वारा की गई मारपीट की शिकायत लेकर वह आज एसपी ऑफिस पहुंची है और कार्यवाही चाहती है।

दहेज के लिए ससुरालियों ने विवाहिता की मारपीट कर घर से निकाला रात में कई किलोमीटर पैदल चलकर पहुंची मायके / Shivpuri News
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
- शिवपुरी में कल इन इलाकों में रहेगी बिजली कटौती: सुबह 5 बजे से दोपहर 12 बजे तक बंद रहेगा सप्लाई / Shivpuri News
- 4 साल की मासूम की मौत के बाद जागा परिवहन विभाग: तीन दिन में 75 बसों की जांच, सवाल- आखिर अब तक किसके संरक्षण में दौड़ रहीं थीं खटारा बसें? / Shivpuri News
- मायापुर पुलिस ने गुमशुदा युवती को किया दस्तयाब, आरोपी गिरफ्तार कर भेजा जेल / Shivpuri News
- मासूम अनय की दर्दनाक मौत के बाद फूटा गुस्सा, CBI जांच और दोषियों पर गैर इरादतन हत्या का केस दर्ज करने की मांग / Shivpuri News
- कोलारस में रफ्तार का कहर: कंटेनर ने बस का इंतजार कर रहे ससुर को कुचला, मौके पर मौत; डेढ़ किमी तक कंटेनर पर टंगा रहा दामाद / Shivpuri News
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment