शिवपुरी: गुना-शिवपुरी लोकसभा प्रत्याशी बनने के बाद केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया का दूसरी बार संसदीय क्षेत्र का तीन दिवसीय दौरा तय हुआ है। केंद्रीय मंत्री इन तीन दिनों में संसदीय क्षेत्र के शिवपुरी, गुना और अशोकनगर प्रवास पर रहेंगे। अपने प्रयास के दौरान वह कई कार्यक्रम में शिरकत करेंगे इस दौरान वह दो रात शिवपुरी और एक रात गुना में विश्राम करेंगे।
जानकारी के मुताबिक केंद्रीय मंत्री गुरुवार रात शिवपुरी पहुंचेंगे और रात्रि विश्राम करेंगे। 15 मार्च (शुक्रवार) सुबह 10 बजे केंद्रीय मंत्री सिंधिया पीएस होटल पहुंचे। यहां चुनावी तैयारियों को लेकर लोकसभा कोर कमेटी और लोकसभा प्रबंधन कमेटी के साथ एक और डेढ़ घंटे की बैठक करेंगे। इसके बाद केंद्रीय मंत्री पीएस होटल में कार्यकर्ता और संघठन की बैठक में शामिल होंगे। इसके बाद वह दोपहर चार बजे 23.11 करोड़ की लागत से बनने बाले शिवपुरी-पोहरी रेलवे क्रॉसिंग पर बनने बाले ओवर ब्रिज का भूमि पूजन करेंगे।
यहां से केंद्रीय मंत्री पिछोर विधानसभा के लिए रवाना होंगे, जहां वह साढ़े पांच बजे के लगभग पिछोर के छत्रसाल स्टेडियम में आयोजित चुनावी कार्यक्रम में हिस्सा लेंगे। इसके बाद वह कार्यकर्ताओं से संवाद के बाद खनियाधाना के लिए रवाना होंगे। जहां वह शाम साढ़े 6 बजे कृषि उपज मंडी में आयोजित चुनावी कार्यक्रम में शामिल होंगे। इसके बाद केंद्रीय मंत्री शिवपुरी पहुंचकर रात्रि विश्राम करेंगे।
16 मार्च शनिवार की सुबह 10 बजे केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया स्टार गोल्ड होटल में आयोजित राठौर समाज के साथ बैठक लेंगे। इसके बाद केंद्रीय मंत्री करीब 12 बजे कोलारस विधानसभा के कोलारस कस्बे के होटल न्यू फूलराज में धाकड़ समाज के साथ बैठक करेंगे। वह लुकवासा पहुंचकर होटल देशी ठाठ में जाटव समाज के साथ बैठक करेंगे। केंद्रीय मंत्री 4 बजे बदरवास के सिल्वर गार्डन में भी आदिवासी समाज के साथ बैठक करेंगे।
इसके बाद केंद्रीय मंत्री सिंधिया डुंगासरा के महाकाल धाम के लोकल कार्यक्रम में शामिल होने के बाद साढ़े छह बजे के लगभग गुना पहुचेंगे। जहां वह दो अलग-अलग कार्यक्रम में हिस्सा लेने के बाद गुना में ही रात्रि विश्राम करेंगे। 17 मार्च रविवार की सुबह 10 बजे केंद्रीय मंत्री गुना में एक घंटे के लोकल कार्यक्रम में शामिल होने के बाद अशोकनगर के लिए रवाना होंगे। जहां वह अशोकनगर में रविवार की दोपहर कई कार्यक्रम में हिस्सा लेने के बाद कार से भोपाल रवाना होंगे। जहां से वह रात में ही फ्लाइट से दिल्ली रवाना हो जाएंगे।

लोकसभा प्रत्याशी बनने के बाद सिंधिया का दूसरा दौरा: तीन दिनों तक संसदीय क्षेत्र के कई कार्यक्रमों में शिरकत करेंगे / Shivpuri News
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
- 2500 छात्रों की प्रायोगिक परीक्षा पर सवाल, सरकारी ITI बना परीक्षा केंद्र तो परिणाम में फेल की बाढ़ / Shivpuri News
- 80 साल की बुजुर्ग विधवा का आरोप अंगूठा लगवाकर जमीन हड़प ली, 45 लाख का सौदा और रजिस्ट्री में सिर्फ 6.25 लाख / Shivpuri News
- अपनी ही जमीन पर दीवार उठाने से रोका, महिला ने कलेक्टर जनसुनवाई में लगाई गुहार, अफसर पर दबाव बनाने का आरोप / Shivpuri News
- लाठी-कुल्हाड़ी से हमला, सिर में 5-6 टांके; वीडियो देने के बाद भी गिरफ्तारी नहीं, बैराड़ में परिवार ने SP से लगाई गुहार / Shivpuri News
- स्कूल के चारों ओर पानी का सैलाब, भैंसें तैरती दिखीं; आदिवासी बस्ती में सड़क और निकासी के लिए कलेक्ट्रेट पहुंचे ग्रामीण / Shivpuri News
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment