Press "Enter" to skip to content

इनरव्हील क्लब ने रोपे पौधे, हाथ ठेला चालकों को बांटे सेनेटाईजर व की गौसेवा | Shivpuri News

शिवपुरी। कोरोना काल के समय में प्रकृति और पर्यावरण संरक्षण के साथ-साथ कोरोना जागरूकता के रूप में हाथ ठेला चालकों को सेनेटाईज का वितरण और गौर सेवा कर पुण्य लाभ कमाया समाजसेवी संस्था इनरव्हील क्लब ने जिसकी संस्था अध्यक्ष कुसुम ओझा व सचिव भारती जैन द्वारा यह सभी सेवा गतिविधियां कोरोना काल में सोशल डिस्टेंसिंंग का ध्यान रखते हुए सभी सदस्यों के साथ मिलकर की गई। 
इस अवसर पर समाजसेवी संस्था इनरव्हील क्लब की अध्यक्ष श्रीमती कुसुम ओझा के साथ सचिव श्रीमती भारती जैन सहित क्लब की अन्य पदाधिकारी व सहयोगी जिसमें डॉ. सुनीता गौड़, सोनिया सांखला, दीप्ति त्रिवेदी, प्रिया अरोरा, रेणु जैन, कुसुम गुप्ता, रेणु सांखला, मंजू बंसल, रानी गोयल, मृदुला राठी, नीलम अरोरा, दीप वैश्य, कविता बिन्दल, नीलम जैन, अमीशा जैन, सीमा आरोरा, ममता जैन, सुनीता सेंगर, शशि शर्मा, सुनीता भाण्डावत, रजनी मित्तल, सरिता गोयल, नीत गोयल, प्रभा शर्मा, स्वाति जैन, अल्का गोयल आदि ने इन सेवागतिविधियों में बढ़-चढ़कर भाग लिया। 
इनरव्हील क्लब के द्वारा पौधरोपण को संरक्षण प्रदान करते हुए घरों की छतों व घर के आंगन में ही फल व छायादार पौधों का रोपण किया गया साथ ही हाथ ठेला चालक जो सब्जी विक्रय करते है उनकी सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए इनरव्हील क्लब द्वारा नि:शुल्क हैंड सेनिटाईजर वितरित किए गए, इसके साथ ही गौशाला पहुंचकर गौसेवा भी की गई जिसमें गौशाला के पशुओं को हरा-चारा खिलाया गया। इन सभी सेवा गतिविधियों को कर इनरव्हील क्लब ने सुखद अनुभूति महसूस की और पुण्यलाभ भी अर्जित किया। इस सेवा गतिविधि में शामिल समस्त इनरव्हील क्लब के पदाधिकारी व सदस्यों के सहयोग के प्रति सचिव श्रीमती भारती जैन द्वारा आभार व्यक्त किया गया।
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!