शिवपुरी: जिले के बैराड़ थाना क्षेत्र के रायपुर गांव में एक महिला से दुष्कर्म का मामला सामने आया है। पीड़िता ने घटना की रिपोर्ट बैराड़ थाने में पहूंचकर दर्ज कराई लेकिन आरोप है कि मंगलवार की सुबह से शाम तक बैराड़ थाना पुलिस ने पीड़िता को थाने पर बैठाकर रखा लेकिन उसकी रिपोर्ट दर्ज नहीं की। जिसके बाद पीड़िता ने अपने पति के साथ घटना की शिकायत मंगलवार की देर शाम एसपी ऑफिस पहुंचकर दर्ज कराना चाही लेकिन समय ज्यादा हो जाने से पीड़िता को यहां भी कोई नहीं मिला। अब पीड़िता ने सुबह इस मामले की शिकायत पुलिस अधीक्षक को दर्ज कराने की बात कही है।
जानकारी के अनुसार बैराड़ थाना क्षेत्र के रायपुर गांव की रहने वाली 25 वर्षीय विवाहित महिला ने बताया कि वह सोमवार की शाम घर से बाहर शौच के लिए जा रही थी. इसी दौरान उसे रास्ते में सुल्तान धाकड निवासी रायपुर मिला जिसने जबरदस्ती पकड़ कर उसके साथ दुष्कर्म कर जान से मारने की कोशिश की। पीड़िता ने बताया कि जब उसने घटना की शिकायत मंगलवार की सुबह बैराड थाने में की तो उसकी कोई सुनवाई नहीं की गई। पीड़िता ने बताया कि अब वह आरोपी के डर से गांव भी नहीं जा पा रही है। वहीं इस मामले में जब बैराड़ थाना प्रभारी टीआई मनोज सिंह राजपूत से बात की गई तो उन्होंने बताया कि वह बाहर उन्हें ऐसे किसी मामले की जानकारी नहीं है थाने पहुंचकर जानकारी देने की बात कही।

शौच के लिए गई 25 बर्षीय विवाहिता के साथ दुष्कर्म महिला से दुष्कर्म, एसपी ऑफिस पहुंची पीड़िता / Shivpuri News
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
- 2500 छात्रों की प्रायोगिक परीक्षा पर सवाल, सरकारी ITI बना परीक्षा केंद्र तो परिणाम में फेल की बाढ़ / Shivpuri News
- 80 साल की बुजुर्ग विधवा का आरोप अंगूठा लगवाकर जमीन हड़प ली, 45 लाख का सौदा और रजिस्ट्री में सिर्फ 6.25 लाख / Shivpuri News
- अपनी ही जमीन पर दीवार उठाने से रोका, महिला ने कलेक्टर जनसुनवाई में लगाई गुहार, अफसर पर दबाव बनाने का आरोप / Shivpuri News
- लाठी-कुल्हाड़ी से हमला, सिर में 5-6 टांके; वीडियो देने के बाद भी गिरफ्तारी नहीं, बैराड़ में परिवार ने SP से लगाई गुहार / Shivpuri News
- स्कूल के चारों ओर पानी का सैलाब, भैंसें तैरती दिखीं; आदिवासी बस्ती में सड़क और निकासी के लिए कलेक्ट्रेट पहुंचे ग्रामीण / Shivpuri News
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment