Press "Enter" to skip to content

साहब! 2 सुपारी किलर मेरी हत्या करने पिस्तौल लेकर घूम रहे हैं थाने में नहीं हुई सुनवाई पीड़ित ने एसपी से लगाई मदद की गुहार / Shivpuri News

शिवपुरी: खबर शिवपुरी जिले के एसपी ऑफिस से है जहां मंगलवार को पुलिस अधीक्षक की जनसुनवाई में पहुंचे एक युवक ने 2 सुपारी किलर बादमाशों से अपनी जान का खतरा बताते हुए पुलिस अधीक्षक से मदद की गुहार लगाई। जिस पर पुलिस अधीक्षक हेल्प डेस्क से युवक का आवेदन पुलिस थाने को भेज कर युवक को इस मामले में उचित कार्यवाही का आश्वासन दिया गया है।

जानकारी के अनुसार अजीत यादव निवासी बादली थाना मायापुर ने बताया कि उसके गांव के ही राजू यादव ने साल 2007 में जमीनी विवाद के कारण उसके दादा की हत्या कर दी थी तभी से राजू यादव से उसकी पुश्तैनी दुश्मनी चली आ रही है। वर्तमान में राजू यादव द्वारा बड़े पैमाने पर जुआ खिलाया जा रहा था। जिसकी शिकायत उसने थाने में कर दी थी इससे नाराज राजू यादव ने धर्मेंद्र बंशकार और दीपक यादव को उसे जान से मारने की सुपारी दे दी। यह दोनों लोग हाथ में पिस्तौल लिए उसे जान से  मारने की फिराक में घूम रहे हैं बीती 6 मार्च को दोनों ने उसे पर हमला भी कर दिया जिसकी शिकायत उसने मायापुर थाने में की लेकिन पुलिस ने इस मामले में कोई कार्रवाई नहीं की जबकि मैंने दोनों आरोपियों का हाथ में पिस्तौल लिए फोटो भी पुलिस को उपलब्ध कराया। पीड़ित ने मंगलवार को पुलिस अधीक्षक कार्यालय में आवेदन देकर आरोपियों के खिलाफ जल्द कार्रवाई किए जाने की गुहार पुलिस अधीक्षक से लगाई है।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!