शिवपुरी। जिले में करीब 3 साल पहले हुए सहकारिता बैंक घोटाले का दंश अभी भी खातेदारों को भुगतना पड़ रहा है स्थिति यह है कि आड़े वक्त के लिए जमा किया गया अपना ही धन बैंक से निकालने के लिए खातेदारों को हाकिमों के आगे गिड़गिड़ाने के लिए मजबूर होना पड़ रहा है। ऐसा ही एक मामला मंगलवार को जिला मुख्यालय पर आयोजित कलेक्टर की जनसुनवाई में देखने को मिला जहां एक लाचार पिता ने बेटी की शादी के लिए जमा पैसों को बैंक से दिलाए जाने की गुहार कलेक्टर से लगाई।
25 अप्रैल को होनी है बेटी की शादी बैंक नहीं दे रहा पैसे:
कलेक्टर की जनसुनवाई में पहुंचे करैरा तहसील के टीला गांव के रहने वाले विनोद राय ने बताया कि उसने बेटी की शादी के लिए पैसे जोड़कर 3 लाख की एफडी फरवरी 2022 में एक साल के लिए कराई थी।एफडी की समय अवधि गुजरे एक साल से ज्यादा हो गया है लेकिन बैंक एफडी के पैसे नहीं लौटा रहा हैं। जबकि उसकी बेटी की शादी 25 अप्रैल को होनी है। ऐसे में उसके सामने आर्थिक संकट गहरा गया है। पैसे नहीं मिले तो मेरी बेटी की शादी में व्यवधान पैदा हो सकता है। हालांकि जिला कलेक्टर ने फरियादी पिता को बैंक से जल्द पैसे दिलाए जाने का आश्वासन दिया है। यहां आपको बता दें कि सहकारिता बैंक में हुए करोड़ों के घोटाले के सालों बाद भी बैंक अपने खाता धारकों को जमा पैसे नहीं लौटा रहा है। ऐसे में कई परिवारों को अलग अलग प्रकार की समस्याओं से जूझना पढ़ रहा है।

बेटी की शादी के लिए बैंक में जमा पैसे निकालने हाकिमों के आगे गिड़गिड़ाया पिता सुनिए एक पिता की मजबूरी / Shivpuri News
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
- शिवपुरी में कल इन इलाकों में रहेगी बिजली कटौती: सुबह 5 बजे से दोपहर 12 बजे तक बंद रहेगा सप्लाई / Shivpuri News
- 4 साल की मासूम की मौत के बाद जागा परिवहन विभाग: तीन दिन में 75 बसों की जांच, सवाल- आखिर अब तक किसके संरक्षण में दौड़ रहीं थीं खटारा बसें? / Shivpuri News
- मायापुर पुलिस ने गुमशुदा युवती को किया दस्तयाब, आरोपी गिरफ्तार कर भेजा जेल / Shivpuri News
- मासूम अनय की दर्दनाक मौत के बाद फूटा गुस्सा, CBI जांच और दोषियों पर गैर इरादतन हत्या का केस दर्ज करने की मांग / Shivpuri News
- कोलारस में रफ्तार का कहर: कंटेनर ने बस का इंतजार कर रहे ससुर को कुचला, मौके पर मौत; डेढ़ किमी तक कंटेनर पर टंगा रहा दामाद / Shivpuri News
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment