शिवपुरी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा शुरू की गई प्रधानमंत्री जन मन आवास योजना का लाभ पंचायत के पोर्टल में आई खामी के कारण खटका पंचायत के आदिवासी वर्ग को नहीं मिल पा रहा है। दरअसल पीएम जनमन आवास के पोर्टल पर खटका गांव का नाम नहीं खुल रहा है जिस कारण ग्रामीणों को आवास योजना का लाभ नहीं मिल सका है। जबकि ग्रामीण आवास के लिए आवेदन कर चुके है। इसी की शिकायत को लेकर आज ग्रामीण जनसुनवाई में पहुंचे। जहां उन्होंने कलेक्टर से आवास दिलाए जाने की मांग की है।
खटका पंचायत के सरपंच सोभरन सिंह धाकड़ ने बताया कि उनकी पंचायत का खटका गांव का नाम पंचायत के पोर्टल पर शो नहीं हो रहा है। इसके चलते खटका गांव के ग्रामीणों को आवास योजना का लाभ नहीं मिल पा रहा है। जबकि खटका गांव के कई ग्रामीणों ने जो झुग्गी-झोपडी में रहते हैं उनके द्वारा आवास योजना के लाभ के लिए आवेदन किए थे।पोर्टल पर खटका गांव का नाम न आने से उन्हें आवास योजना का लाभ नहीं मिल सका है। जबकि इसी पंचायत के अहिल्यापुर गांव का नाम पोर्टल पर शो हो रहा है और उस गांव के ग्रामीणों को आवास योजना का लाभ मिला है। इसकी शिकायत जनपद पंचायत के दफ्तर में भी की थी लेकिन कोई सहयोग नहीं मिला। इसी के चलते आज सभी ग्रामीण कलेक्टर के पास अपनी फरियाद लेकर पहुंचे हैं।

पीएम जनमन आवास योजना का खटका के आदिवासी वर्ग को नहीं मिला लाभ जानिए क्यों / Shivpuri News
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
- 2500 छात्रों की प्रायोगिक परीक्षा पर सवाल, सरकारी ITI बना परीक्षा केंद्र तो परिणाम में फेल की बाढ़ / Shivpuri News
- 80 साल की बुजुर्ग विधवा का आरोप अंगूठा लगवाकर जमीन हड़प ली, 45 लाख का सौदा और रजिस्ट्री में सिर्फ 6.25 लाख / Shivpuri News
- अपनी ही जमीन पर दीवार उठाने से रोका, महिला ने कलेक्टर जनसुनवाई में लगाई गुहार, अफसर पर दबाव बनाने का आरोप / Shivpuri News
- लाठी-कुल्हाड़ी से हमला, सिर में 5-6 टांके; वीडियो देने के बाद भी गिरफ्तारी नहीं, बैराड़ में परिवार ने SP से लगाई गुहार / Shivpuri News
- स्कूल के चारों ओर पानी का सैलाब, भैंसें तैरती दिखीं; आदिवासी बस्ती में सड़क और निकासी के लिए कलेक्ट्रेट पहुंचे ग्रामीण / Shivpuri News
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment