Press "Enter" to skip to content

दुनिया का सबसे बड़ा हथियार इंपोर्टर देश भारत: फ्रांस बिक्री में दूसरे नंबर पर, रूस पहली बार लुढ़ककर तीसरे पर हथियार बेचने के मामले में /#INTERNATIONAL

तेल अवीव/ राफेह

‎रिपोर्ट के मुताबिक पांच साल में भारत‎ की ​हथियार खरीदी 4.7% बढ़ गई।‎

भारत दुनिया का सबसे बड़ा हथियार ‎‎आयातक देश है। बीते पांच साल में ‎‎उसने दुनिया में सर्वाधिक हथियार ‎खरीदे हैं। यह जानकारी स्टॉकहोम ‎‎इंटरनेशनल पीस रिसर्च इंस्टीट्यूट ‎‎(सिपरी) की ओर से सोमवार को‎ जारी रिपोर्ट से सामने आई है।

‎रिपोर्ट के मुताबिक पांच साल में भारत‎ की ​हथियार खरीदी 4.7% बढ़ गई।‎ भारत के साथ ही ए​शिया में जापान में ‎‎हथियार आयात 155% बढ़ा। वहीं,‎ चीन के हथियार आयात में 44% की ‎गिरावट रही। पाकिस्तान पांचवां सबसे ‎बड़ा हथियार आयातक रहा।‎

10 साल में 3.64 लाख करोड़ बढ़ा डिफेंस बजट

साल डिफेंस बजट (लाख करोड़ रुपए में)

यूरोप का हथियार‎ आयात 2014-18 की तुलना में दोगुना हुआ
‎‎‎‎‎‎‎‎‎‎‎‎‎‎‎‎‎‎‎‎‎‎‎‎दूसरी ओर, यूरोप का हथियार‎ आयात 2014-18 की तुलना में ‎2019-23 में लगभग दोगुना हो गया,‎ जिसके पीछे रूस-यूक्रेन युद्ध बड़ा‎‎‎‎‎‎‎‎‎‎‎‎‎‎‎‎‎‎‎‎‎‎‎‎‎ कारण माना जा रहा है। यूरोपीय राज्यों‎ द्वारा हथियारों का आयात 2014-18‎ की तुलना में 2019-23 में 94 ‎प्रतिशत अधिक था।

फरवरी 2022‎ से कम से कम 30 देशों द्वारा यूक्रेन‎ को सैन्य सहायता के रूप में प्रमुख‎ हथियारों की आपूर्ति की गई। इस ‎कारण यूक्रेन 2019-23 में सबसे‎ बड़े यूरोपीय हथियार आयातक और‎ दुनिया में चौथा सबसे बड़ा आयातक ‎के रूप में उभरा।

अमेरिका का निर्यात ‎भी इस दौरान 17% बढ़ा है। रूस के ‎हथियार निर्यात में बड़ी गिरावट रही।‎ पहली बार रूस हथियार निर्यात में ‎तीसरे स्थान पर चला गया है। रूस ‎का हथियार निर्यात 2014-18 और ‎2019-23 के बीच 53% गिरा है।‎ 2019 में जहां उसने 31 देशों को‎ हथियार बेचे तो 2023 में सिर्फ 12 ‎देशों ने हथियार खरीदे।‎

डिफेंस बजट वाले टॉप 10 देश

बिक्री में दूसरे नंबर पर फ्रांस, उससे भारत ने 36% हथियार लिए‎
फ्रांस का हथियार निर्यात 2014-18 की तुलना में‎ 2019-23 के बीच 47% बढ़ा है। ‎भारत फ्रांस के हथियार का सबसे‎ बड़ा खरीदार रहा जो कुल निर्यात‎ का लगभग 30% था। रूस इस‎ समय यूक्रेन के साथ युद्ध में फंसा‎ है और उसके हथियार निर्यात में‎ एक बड़ी गिरावट देखी गई है।‎

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!