Press "Enter" to skip to content

अग्रवाल आदर्श महिला संगठन ने मातृशक्ति का सम्मान करके मनाया महिला दिवस / Shivpuri News

शिवपुरी। हर साल की तरह इस साल भी अग्रवाल आदर्श महिला संगठन द्वारा महिलाओं का सम्मान करके महिला दिवस मनाया गया। इस अवसर पर रंगारंग कार्यक्रम बेटियां भी किसी से काम नहीं होती संदेश देकर नाटक किया गया जिसकी सराहना अतिथियों ने की। इस अवसर पर अतिथि के रूप में शिवपुरी की न्यायाधीश अर्चनासिंह एवं जिला पंचायत नेहा अमित यादव मौजूद रही।

इस अवसर पर अग्रवाल समाज के अध्यक्ष रामजीलाल बंसल, उपाध्यक्ष उमेश, महामंत्री प्रांशु अग्रवाल, महिला पदाधिकारी लक्ष्मी दहिया, रेखा अग्रवाल, रेनू अग्रवाल, शिल्पी अग्रवाल, अर्चना जैन, साधना अग्रवाल आदि मौजूद रहे।

मंच संचालक राजेश गोयल ने किया। स्वागत संस्कार संगठन की अध्यक्ष बीजेपी जिला संस्कृत प्रकोष्ठ संयोजक रेणु सिंघल द्वारा किया गया।इस अवसर पर कान्हा संग फूलों की होली भी खेली। सभी अतिथियों का आभार व्यक्त दीपा बंसल ने किया।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!