शिवपुरी: जिले के फिजिकल थाना क्षेत्र में नाबालिग से रेप के मामले में फरार आरोपी को पुलिस ने सोमवार को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी ने पीड़िता को जान से मारने की धमकी देकर अलग-अलग माह में 2 बार अपनी हवस का शिकार बनाया था।
पीड़िता ने हिम्मत कर 25 फरवरी 2024 को फिजिकल थाने में आवेदन देकर घटना की शिकायत दर्ज कराई थी जिस पर पुलिस ने दुष्कर्म पोस्को एक्ट सहित अन्य धाराओं में केस दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी थी।
आरोपी ने जान से मारने की धमकी देकर किया दुष्कर्म
जानकारी के अनुसार फिजिकल थाना क्षेत्र के दर्पण कॉलोनी की रहने वाली 17 वर्षीया नाबालिग लड़की ने 25 फरवरी 2024 को एक आवेदन देते हुए शिकायत दर्ज कराई थी कि आरोपी नलिन उर्फ विक्की कर्मावत ने माह दिसम्बर और 10 फरवरी 2024 की शाम करीब 6-7 बजे उसके साथ जान से मारने की धमकी देकर दुष्कर्म किया था। पुलिस ने पीड़िता की रिपोर्ट पर से केस दर्ज कर लिया था। लेकिन केस दर्ज होने की भनक लगते ही आरोपी फरार हो गया था जिसे पुलिस ने सोमवार को गिरफ्तार कर लिया।






Be First to Comment