Press "Enter" to skip to content

बिजली केबिल बदलने खंभे पर चढ़ा मजदूर बेहोश हुआ: स्थानीय लोगों की मदद से ठेकेदार ने मजदूर को अस्पताल पहुंचाया / Shivpuri News

शिवपुरी: जिले के करैरा कस्बे में बिजली विभाग के ठेकेदार की लापरवाही की बदौलत एक मजदूर की जान आफत में पढ़ गई। लापरवाही का एक वीडियो भी सामने आया है जहां एक बिजली के खंभे पर बिना सेफ्टिकिट चढ़ा मजदूर संभवता बिजली का करंट लगने से खंभे पर ही लटक कर रह गया। काफी देर तक मजदूर खंभे पर ही लटका रहा। इसके बाद बिजली के ठेकेदार और मौके पर मौजूद लोगों ने मजदूर को नीचे उतारा। इसके बाद मजदूर को ठेकेदार अपने साथ उपचार के लिए अस्पताल ले गया। इस घटना जुड़े कुछ वीडियो इंटरनेट पर वायरल हो रहे हैं।


जानकारी के मुताबिक करेरा कस्बे के पुलिस सहायता केंद्र के पास बिजली विभाग के द्वारा केबलीकरण का कार्य BTL कंपनी के बिजली ठेकेदार के द्वारा कराया जा रहा था। इसी कार्य को करने के लिए ठेकेदार के द्वारा एक मजदूर को खंभे पर चढ़ाया गया था। बताया गया है कि जिस वक्त मजदूर खंभे पर चढ़ा था उस वक्त 33 सहित 11 केबी की बिजली लाइन बंद थी। इसके बावजूद मजदूर को बिजली के करंट का झटका लग गया। जिससे वह खंभे पर ही बेहोश होकर लटक गया था।

इस घटना में ठेकेदार की लापरवाही सामने आई है जहां मजदूर को ठेकेदार द्वारा बिना सेफ्टी किट के ही बिजली के खंभे पर चढ़ाया गया था। यहां तक मजदूर को हेलमेट भी नहीं पहनाया गया था।

ठेकेदार का पक्ष जानने के लिए भास्कर संवाददाता ने उन्हें फोन किया लेकिन कॉल रिसीव नहीं किया। करंट लगने से खंभे पर लटके मजदूर का नाम अमलेश कुमार बताया गया है जो बिहार से मजदूरी करने आया है।

इस मामले करैरा बिजली विभाग के जेई जगदीश मोहन श्रीवास्तव का कहना है कि जिस बिजली के खंबे पर LT लाइन बदलने के कार्य कर रहा था उस वक्त 33 और 11 केवीए की लाइन बंद दी। मजदूर को कार्य करने के दौरान करंट नहीं लगा है। संभवत: मजदूर उंचाई से डर गया या फिर उस तक किसी इन्वर्टर की आर्थिक पहुंच गई होगी। जिससे वह घबराकर बेहोश हो गया था। मजदूर पूरी तरीके से सुरक्षित है।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!