Press "Enter" to skip to content

सड़क किनारे खड़ी बाइक से टकराई बाइक: घायल की मेडिकल कॉलेज में उपचार के दौरान मौत / Shivpuri News

शिवपुरी: जिले सतनबाड़ा थाना क्षेत्र के हवेली होटल के पास शनिवार की देर शाम एक बाइक सवार सड़क किनारे खड़ी बाइक से टकराकर गंभीर रूप से घायल हो गया था। घायल बाइक सवार को उपचार के लिए मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया था। जहां बाइक सवार की उपचार के दौरान मौत हो गई।


मेडिकल कॉलेज चौकी पुलिस ने आज (रविवार) मृतक के शव का पोस्टमॉर्टम कराने के बाद शव परिजनों के सुपुर्द कर दिया है।

जानकारी के मुताबिक सतनबाड़ा थाना क्षेत्र के ठेह गांव का रहने वाले 26 वर्षीय दीपू आदिवासी पुत्र शिवराम आदिवासी शनिवार की शाम बाइक पर सवार होकर अपने गांव लौट रहा था। इसी दौरान वह सड़क किनारे खड़ी बाइक से टकरा गया था। इस घटना बाइक चालाक दीपू आदिवासी की मौत हो गई।

बताया गया है जिस बाइक में दीपू की बाइक टकराई थी वह बाइक सवार टॉयलेट करने रुका हुआ था और उसने अपनी बाइक सड़क से सटा कर खड़ी कर दी थी। सतनबाड़ा थाना पुलिस ने लापरवाह अज्ञात बाइक चालाक की तलाश शुरू कर दी है।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!