Press "Enter" to skip to content

25 पेटी अवैध शराब से भरी बोलेरो जब्त: पुलिस ने गश्ती के दौरान पकड़ी, आरोपी शराब तस्कर मौके से फरार / Shivpuri News

शिवपुरी: जिले की कोलारस थाना पुलिस ने भेड़ फॉर्म के पास खोड़ रोड़ से देशी शराब की 25 पेटियों से भरी बोलेरो को जब्त किया है। वहीं मौका पाकर शराब तस्कर भागने में कामयाब हुए हैं। कोलारस थाना पुलिस ने 25 देशी शराब की पेटी सहित बोलेरो को जब्त कर अज्ञात आरोपी के खिलाफ आबकारी एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है।


जानकारी के मुताबिक, कोलारस पुलिस शनिवार की रात पुलिस वाहन से भेड़ फॉर्म खोड़ रोड़ की तरफ गश्ती कर रही थी। इसी दौरान पुलिस ने संदेह के आधार पर एक बोलेरो को रोकने का प्रयास किया था। तभी बोलेरो में सवार अज्ञात लोग बोलेरो को छोड़कर भाग गए थे।

तलाशी के दौरान पुलिस को बोलेरो में 25 पेटी देशी शराब की भरी थी। शराब की कीमत 1 लाख रुपए आंकी गई है। पुलिस ने शराब की 25 पेटी सहित कार को जब्त कर अज्ञात आरोपी के खिलाफ 34 (2) आबकारी अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया है।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!