Press "Enter" to skip to content

गांव के बाहर सड़क पर मिला युवक का शव: परिजनों का आरोप पार्टी ने नाम बुलाकर ह्त्या कर फेंका शव, थाने के बाहर किया चक्काजाम / Shivpuri News

शिवपुरी: जिले के पिछोर थाना क्षेत्र के पनियारी गांव के बाहर शनिवार की रात सड़क पर गांव के ही रहने वाले एक 37 साल के युवक मनोज लोधी का शव मिला था परिजन रात भर शव लेकर थाने में बैठे रहे लेकिन सुनवाई नहीं हुई इससे भड़के परिजनों ने ह्त्या के आरोप और पुलिस पर असुनवाई के आरोप लगाते हुए थाने के बाहर शव रखकर सड़क को जाम कर दिया। परिजनों ने गांव के ही कुछ लोगों पर ह्त्या के आरोप लगाते हुए उक्त लोगों पर ह्त्या की धाराओं में मामला दर्ज करने की मांग की वहीँ पुलिस द्वारा पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर मामला दर्ज करने की बात कही गई लेकिन परिजन सुनने को राजी नहीं हुए।   परिजनों का कहना है कि मनोज को गांव के कुछ लोग शुक्रवार की रात पार्टी की कहकर ले गए थे जहां उसकी ह्त्या कर शव सड़क पर फेंक दिया।

इस मामले में पिछोर एसडीओपी प्रशांत शर्मा का कहना है कि प्रथम दृष्ट्या मामला एक्सीडेंट का होना प्रतीत हो रहा है लेकिन परिजनों ने कुछ लोगों पर ह्त्या के आरोप लगाए है। परिजनों को समझाई दी गई है कि पीएम रिपोर्ट के आधार पर मामला दर्ज किया जाएगा।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!