शिवपुरी। कोलारस थाना क्षेत्र के तहत आने वाले ग्राम रामपुर में एक किशोर की सर्पदंश से मौत हो गई। मामले में पुलिस ने मर्ग कायम कर विवेचना शुरू कर दी है।
मिली जानकारी के अनुसार अनिल पुत्र पप्पू कुशवाह 17 वर्ष निवासी ग्राम रामपुर अपने घर में खेल रहा था। उसी समय किसी जहरीले सर्प ने उसे डस लिया। सर्प द्वारा डसे जाने पर अनिल की हालत गंभीर हो गई। परिजन उसे इलाज के लिए अस्पताल लेकर आए लेकिन शरीर में जहर अधिक फैल जाने के कारण उसकी मौत हो गई।






Be First to Comment