Press "Enter" to skip to content

पिता के घर में आग लगाने वाले आरोपी को भेजा जेल | Shivpuri News

शिवपुरी। न्यायालय जेएमएफसी कोलारस के द्वारा शराब के नशे में अपने पिता के घर में आग लगाने वाले आरोपी गोविंद जाटव को जेल भेज दिया। प्रकरण में शासन की ओर से पैरवी अभियोजन अधिकारी सुनील त्रिपाठी के द्वारा वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से की गई। 
मीडिया सेल प्रभारी राजवीरसिंह यादव ने बताया कि फरियादी फेलिराम ने थाना बदरवास में रिपोर्ट की कि 4 अगस्त को रात करीब 11 बजे उसके लड़के आरोपी गोविंद ने शराब पीने के लिए रुपए मांगे, नहीं देने पर शर्ट फाड़ कर कंडी की ढेर में आग लगा दी जिससे उसके घर का सारा सामान जल गया ।फरियादी की रिपोर्ट पर थाना बदरवास ने आरोपित के विरुद्ध केस दर्ज कर उसे गिरफ्तार किया। इसके बाद न्यायालय में पेश किया जहां से उसे जेल भेज दिया गया है।
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!