Press "Enter" to skip to content

कट्टा लेकर घूम रहे दो युवको के खिलाफ शिकायत: पीड़ित ने खुद की जान को बताया खतरा / Shivpuri News

शिवपुरी: जिले के मायापुर थाना क्षेत्र के बादली गांव के रहने वाले एक युवक ने मायापुर थाना में एक शिकायत दर्ज कराकर कट्टा लेकर घूम रहे दो युवकों पर कार्रवाई की मांग की है। पीड़ित युवक इसकी शिकायत सीएम हेल्पलाइन में भी दर्ज कराई है।


बादली गांव के रहने वाले अजीत पुत्र शिशुपाल यादव ने पुलिस में दिए शिकायती आवेदन में बताया कि उसके गांव का धर्मेन्द्र पुत्र केदारी वंशकार व उसका साथ दीपक यादव हाथ में कट्टा लेकर उसे व उसके परिवार को जान से मारने के लिए घूम रहा है। वह दोनो गांव के सरपंच के कहने पर ऐसा कर रहे है। पीडि़त अजीत ने पुलिस से इनके खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!