Press "Enter" to skip to content

तेज रफ्तार बाइक फिसलने से एक युवक हुआ गंभीर रूप से घायल / Shivpuri News

शिवपुरी: जिले के छर्च थाना क्षेत्र के छर्च और चांदपुर गांव के बीच शुक्रवार की देर शाम बाइक फिसलने से एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया।
घायल युवक की पत्नी सीमा बाई ने बताया कि उसका पति राम रूप मीणा अपने दो दोस्तों राकेश और एक अन्य के साथ बाइक पर सवार होकर चांदपुर से छर्च जा रहा था इसी दौरान छर्च और चांदपुर गांव के बीच बाइक फिसलने से गंभीर रूप से घायल हो गया जिसे उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है जहां उनका उपचार जारी है।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!