Press "Enter" to skip to content

कांग्रेस नेता वीरेंद्र रघुवंशी का भ्रष्टाचार: विधायक निधि से मिल्खाना बस्ती के नाम स्वीकृत ट्रांसफार्मर का हो रहा निजी उपयोग / Shivpuri News

शिवपुरी: जिले के कोलारस विधानसभा में पूर्व विधायक वीरेंद्र रघुवंशी का एक और भ्रष्टाचार का मामला सामने आया है. आपको बता दें की एक ट्रांसफार्मर को पेट्रोल पंप पर मिल्खाना बस्ती के नाम से स्वीकृत कराकर रखा गया है. पेट्रोल पंप पर ट्रांसफार्मर का इस्तेमाल किया जा रहा हैं.

मिल्खाना बस्ती के नाम पर ट्रांसफार्मर की स्वीकृति विधायक निधि से दी गई थी. जबकि वहां पर कोई बस्ती नहीं है और ट्रांसफार्मर का उपयोग केवल एक पेट्रोल पंप पर निजी उपयोग पर किया जा रहा है. जबकि ट्रांसफार्मर मिल्खाना बस्ती के नाम पर स्वीकृत है. ट्रांसफार्मर से पेट्रोल पंप पर निजी उपयोग किया जा रहा है. इसकी शिकायत का मामला जैसे ही सामने आया तो कोलारस विधायक महेंद्र सिंह यादव ने इसकी शिकायत उच्च स्तर के अधिकारियों से की है.

बिजली विभाग के जे ई पवन कुशवाह कोलारस, ऐ ई अशोक मंगल, DGM विष्णु भूषण उपाध्याय की मुख्य भूमिका संदिग्ध नजर आती है. क्योंकि जब ट्रांसफार्मर रखा जाता है तो मौका मुआमना किया जाता है. जबकि यहां पर कोई बस्ती नहीं थी तो पेट्रोल पंप पर निजी उपयोग के लिए यह डीपी कैसे स्वीकृत हुई यह बड़ा मामला सामने है.

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!