शिवपुरी: शहर के कोतवाली क्षेत्र के लालमाटी की रहने वाली सास-बहू के बीच चावल को लेकर विवाद हो गया। इस विवाद भड़की बहू ने अशोक नगर से अपने मायके वालों को बुलाकर अपनी सास-ससुर को पिटवा दिया। इतना ही नहीं बचाने आए पति की भी मारपीट कर दी गई। पुलिस ने सास-बहू की शिकायत पर क्रॉस केस दर्ज कर मामले की विवेचना में लिया है।
लालमाटी की रहने वाली भुरिया चंदेल (46) ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराते हुए बताया कि उसने अपनी 24 वर्षीय बहू दीक्षा चंदेल से गुरुवार की शाम चावल बनाने के लिए चावल मांगे थे। इस बात से बहू दीक्षा भड़क गई थी।
हम दोनों के बीच तू-तू मैं-मैं हो गया था। इसके बाद रात करीब साढ़े 12 बजे मेरे समधी अजब सिंह चंदेल, भाई राहुल और नीरज चंदेल कार में सवार होकर आए और घर के बाहर खड़े होकर गालियां बकने लगे।
जब मेरे पति रामसिंह चंदेल और मैंने अपने समधी और बहू के भाइयों को गाली देने से मना किया। तभी एका-एक तीनों मिलकर मुझ पर और मेरे पति पर टूट पड़े। तीनों मिलकर हमारे साथ मारपीट कर रहे थे। तभी मेरा बेटा अभिनाश चंदेल आया तो उसके साथ भी तीनों ने मारपीट कर दी।
दीक्षा चंदेल पत्नि अभिनाष चंदेल (24) द्वारा पुलिस में दर्ज कराई शिकायत के अनुसार उसके पिता व भाई उसे मायके आये थे। इसी दौरान मेरे ससुर ने मेरे पापा-भाइयों के साथ गालियां देते हुए मारपीट कर दी। मेरे ससुर और पति इतने पर ही नहीं रुके उन्होंने कार की भी तोड़फोड़ कर दी।
पुलिस ने सास की शिकायत पर समधी और उसकी बहू के दो भाइयों के खिलाफ मारपीट की धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है। वहीं बहू की शिकायत पर कोतवाली पुलिस ने सास-ससुर और पति के खिलाफ मारपीट की धाराओं में मामला दर्ज किया है।

मायके वालों बुलाकार बहु ने सास-ससुर को पिटवाया: चावल बनाने को लेकर हुआ था विवाद, दर्ज किया क्रॉस केस / Shivpuri News
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
- शिवपुरी में कल इन इलाकों में रहेगी बिजली कटौती: सुबह 5 बजे से दोपहर 12 बजे तक बंद रहेगा सप्लाई / Shivpuri News
- 4 साल की मासूम की मौत के बाद जागा परिवहन विभाग: तीन दिन में 75 बसों की जांच, सवाल- आखिर अब तक किसके संरक्षण में दौड़ रहीं थीं खटारा बसें? / Shivpuri News
- मायापुर पुलिस ने गुमशुदा युवती को किया दस्तयाब, आरोपी गिरफ्तार कर भेजा जेल / Shivpuri News
- मासूम अनय की दर्दनाक मौत के बाद फूटा गुस्सा, CBI जांच और दोषियों पर गैर इरादतन हत्या का केस दर्ज करने की मांग / Shivpuri News
- कोलारस में रफ्तार का कहर: कंटेनर ने बस का इंतजार कर रहे ससुर को कुचला, मौके पर मौत; डेढ़ किमी तक कंटेनर पर टंगा रहा दामाद / Shivpuri News
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment