शिवपुरी: जिले के बामौरकला कस्बे में गुरूवार-शुक्रवार की दरमियानी रात अज्ञात व्यक्ति के द्वारा एक रेडीमेड कपडे की दुकान की शटर को तोड़ कर दुकान में रखे कपड़ों को आग के हवाले कर दिया गया। बता दें कि आज रेडीमेड कपड़ों की दुकान की ओपनिंग होने वाली थी। लेकिन इससे पहले दुकान में आग लगा दी गई।
बता दें कि अज्ञात व्यक्ति द्वारा दुकान की पिछली दीवार को तोड़कर दुकान में घुसने का भी प्रयास किया था। जिला पंचायत सदस्य सियाराम लोधी ने बताया कि आज बामौरकला कस्बे में उनके दिधावली गांव के रहने बाले रिश्तेदार महाराज सिंह लोधी एक दुकान में रेडीमेड कपड़ों की दुकान खोलने वाला था।
आज दुकान की ओपनिंग होने वाली थी। लेकिन रात के समय दुकान की शटर तोड़कर अज्ञात व्यक्ति द्वारा दुकान में रंजिशन आग लगा दी गई। जिससे दुकान में रखे कपडे व फर्नीचर जल गए। इससे उनके रिश्तेदार को लाखों का नुक्सान उठाना पढ़ा है।
जिला पंचायत सदस्य सियाराम लोधी ने बताया कि उन्हें कस्बे के ही एक व्यक्ति पर दुकान में आग लगाने का शक है। इसकी जानकारी उनके ओर से पुलिस को भी दी गई है। गौरतलब है कि शुक्रवार की शाम तक बामौरकला थाना पुलिस ने मामला दर्ज नहीं किया है। पुलिस ज्ञात और अज्ञात आरोपित की पूरी छानबीन कर मामला दर्ज करने की बात कह रही है।

रेडीमेड दुकान की शटर तोड़कर आग के हवाले किया गया: शॉप की ओपनिंग होने वाली थी, जांच में जुटी पुलिस / Shivpuri News
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
- शिवपुरी में कल इन इलाकों में रहेगी बिजली कटौती: सुबह 5 बजे से दोपहर 12 बजे तक बंद रहेगा सप्लाई / Shivpuri News
- 4 साल की मासूम की मौत के बाद जागा परिवहन विभाग: तीन दिन में 75 बसों की जांच, सवाल- आखिर अब तक किसके संरक्षण में दौड़ रहीं थीं खटारा बसें? / Shivpuri News
- मायापुर पुलिस ने गुमशुदा युवती को किया दस्तयाब, आरोपी गिरफ्तार कर भेजा जेल / Shivpuri News
- मासूम अनय की दर्दनाक मौत के बाद फूटा गुस्सा, CBI जांच और दोषियों पर गैर इरादतन हत्या का केस दर्ज करने की मांग / Shivpuri News
- कोलारस में रफ्तार का कहर: कंटेनर ने बस का इंतजार कर रहे ससुर को कुचला, मौके पर मौत; डेढ़ किमी तक कंटेनर पर टंगा रहा दामाद / Shivpuri News
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment