Press "Enter" to skip to content

पाल बघेल समाज के घुम्मकड़ प्रमाण पत्र बनाए जाने के आदेश जारी | Shivpuri News

कलेक्टर शिवपुरी ने जारी किए आदेश, समाज के प्रतिनिधि मंडल ने सौंपा था ज्ञापन
शिवपुरी। पाल बघेल समाज के घुम्मकड़ एवं अर्द्धघुमक्कड़ के प्रमाण बनने में जो अड़चन आ रही थी उसे शिवपुरी कलेक्टर ने दूर करते हुए इस संंबंध में सभी एसडीएम एवं तहसीलदारों को लिखित निर्देश जारी कर प्रमाण पत्र बनाये जाने के आदेश दिए हैं। कलेक्टर के इस आदेश पर समाज ने हर्ष जताया है।
उल्लेखनीय है पिछले दिनों पाल समाज के प्रतिनिधि मंडल ने करैरा के पूर्व विद्यायक जसवंत जाटव के नेतृत्व में एक ज्ञापन शिवपुरी कलेक्टर को सौंपा था। कलेक्टर द्वारा इस संबंध में 4 अगस्त को आदेश जारी कर सभी एसडीएम को आदेशित किया कि घुम्मकड़ एवं अर्द्घुम्मकड जनजाति की सूची क्रमांक 30 पर उल्लेखित धनगर जाती की उपजाति के रूप में पाल बघेल समाज को शामिल किया गया, इसलिए इन समाजों के लोगों के नियमानुसार प्रमाण पत्र जारी किए जाएं। कलेक्टर के इस आदेश पर अखिल भारतीय पाल महासभा के जिलाध्यक्ष एडवोकेट रामस्वरूप बघेल, वरिष्ठ समाजसेवी इंजी गोपाल पाल, अजब सिंह बघेल, काशीराम बघेल आदि ने इस संबंध में पूर्व विधायक जसवंत जाटव के प्रयासों की सराहना की है।
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!