Press "Enter" to skip to content

शिवरात्रि आज: मेरी प्यारी सी गौरा बनेगी दुल्हनिया, सज के आएंगे भोले बाबा, भजन पर झूम कर नाचे भक्तगण / Shivpuri News

शिवपुरी: महाशिवरात्रि पर शहर के प्रथम देवता सिद्धेश्वर महादेव मंदिर पर शिवरात्रि का उत्सव बड़ी धूमधाम से मनाया जाएगा। इस खास अवसर पर तीन दिवसीय शिव विवाह उत्सव प्रारंभ हो गया है ।बड़ी संख्या में महिलाएं चढ़ बढ़कर इस उत्सव को मनाने में लगी हैं। वही पुरुषों द्वारा किया जा रहा सहयोग भी जारी है ।शिवपुरी शहर का अति प्राचीन मंदिर है, जिसे राजा नल द्वारा स्थापित कराया गया था। श्री सिद्धेश्वर मंदिर पर अलग ही अंदाज में शिवरात्रि का आयोजन किया जा रहा है।


जिसमें उज्जैन महाकाल महादेव मंदिर की तर्ज पर शिव विवाह का आयोजन किया जा रहा है,जिसमें सिद्धेश्वर महादेव महिला समिति के सदस्य कृष्णा सिंघल, रेखा उपाध्यक्ष गुप्ता द्वारा संयुक्त रूप से बताया कि कार्यक्रम की शुरुआत मेहंदी से हुई। और गुरुवार को हल्दी के कार्यक्रम के साथ आज शिवरात्रि उत्सव मनाया जाएगा। इसी क्रम में आज ही नीलकंठ महादेव धर्मशाला रोड से भगवान भोलेनाथ की बारात निकाल कर सिद्धेश्वर मंदिर पर पहुंचेगी यहां पर जगह-जगह भक्तों द्वारा बारात का स्वागत किया जाएगा। यहां बारात पहुंचकर शिव पार्वती विवाह संपन्न किया जाएगा।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!