Press "Enter" to skip to content

डकैती के अपराध में फरार पांच हजार का इनामी बदमाश पकड़ा / Shivpuri News

शिवपुरी: देहात थाना पुलिस ने डकैती के अपराध में फरार चल रहे पांच हजार के इनामी बदमाश को गुरुवार को गिरफ्तार कर लिया है। टीआई विकास यादव ने बताया कि 7 मार्च को साल 2021 में दर्ज डकैती के अपराध में फरार बदमाश सुनील (25) पुत्र इमरत सिंह यादव निवासी भदौरिया की खिड़की होलीपुरा थाना कोतवाली जिला दतिया के बारे में सूचना मिली थी। नीलगर चौराहा शिवपुरी से सुनील यादव को गिरफ्तार कर लिया है। पांच हजार के इनामी बदमाश सुनील को कोर्ट में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया है।


उक्त कार्यवाही में निरीक्षक विकास यादव, प्रआर.255 हरिकृष्ण यादव, प्रआर.499 देवेन्द्र सेन, प्रआर 844 केशव राजावत, आर 811 वासुदेव यादव व आर. चालक 259 शरद यादव की मुख्य भूमिका रही.

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!