शिवपुरी: नगर पालिका शिवपुरी की साधारण सभा की बैठक पूर्व की तरह हंगामेदार रही। आज नगर पालिका द्वारा पांचवी साधारण सभा की बैठक बुलाई गई थी। इस बैठक में नगर पालिका के सालाना बजट और नगर पालिका के अंशकालीन कर्मचारियों के वेतन के मुख्य बिंदु पर चर्चा हुई थी।
बता दें कि बैठक में नगर पालिका के अंशकालीन कर्मचारियों का वेतन कलेक्टर रेट पर करने की सहमति बन गई है। वही नगर पालिका के 225 करोड़ रूपये के बजट को भी मंजूरी मिल गई है। वहीं नगर पालिका के सांसद प्रतिनिधि रामजी व्यास ने सभी वार्ड पार्षदों को डेढ़-डेढ़ करोड़ रुपए बजट से देने की बात कही गई थी। हालांकि, सीएमओ केशव सगर के ओर से कार्य के मुताबिक, बजट को खर्च करने की बात कही गई।
पार्षद ने लगाया बैठक के हॉल में डाला ताला
बैठक में शामिल होने पहुंचे वार्ड क्रमांक 22 के भाजपा पार्षद विजय बिंदास ने बैठक के कक्ष के दरवाजे को भीतर से बंद कर दरवाजे में ताला लगा लिया। उनका कहना था कि साधारण सभा की बैठक हर बार बुलाई जाती है और एजेंडों को पास कर नगर पालिका सीएमओ और अध्यक्ष अपनी कुर्सी छोड़कर चले जाते हैं।
उनकी व अन्य पार्षदों की समस्याओं को नहीं सुना जाता है। इसी के चलते आज उन्होंने बैठक के कक्ष के दरवाजे को भीतर से बंद कर उसमें ताला लगा दिया। लेकिन कुछ देर बाद अन्य पार्षदों ने ताला खुलवा दिया और आज फिर वार्ड में होने वाली समस्याओं को नहीं सुना गया।
नपा अध्यक्ष के पति पर नपा संचालन के आरोप
परिषद की बैठक में आज भाजपा पार्षद नीलम बघेल सहित अन्य महिला पार्षदों ने नपा अध्यक्ष पति पर नपा संचालन के आरोप लगाए है। पार्षद नीलम बघेल ने कहा कि नपा अध्यक्ष के पति के द्वारा नगर पालिका चलाई जा रही है। उन्होंने नपा अध्यक्ष पर आरोप लगाते हुए कहा कि नगर पालिका के एजेंडे हो या ऑनलाइन टेंडर पहले नपा अध्यक्ष पति से स्वीकृति लेनी पड़ती है। नगरपालिका का हरेक काम नपा अध्यक्ष पति अपनी मर्जी से कराते हैं।
वही 4 मार्च को हुई। वहीं 4 मार्च को हुई पीआईसी की बैठक का मुद्दा गरमाया रहा। नीलम बघेल ने बड़ा आरोप लगाते हुए कहा कि नगर पालिका की पीआईसी की बैठक नगर पालिका की जगह अन्य स्थान पर आयोजित की गई थी। जहां एजेंडों को फर्जी तरीके से पास कर लिए गए। जबकि पीआईसी की बैठक में 4 पार्षद ही थे। जिनमें से 2 पार्षदों ने ही अपने हस्ताक्षर किए थे। इसके बावजूद एजेंडों को पास कर लिया गया।

नगरपालिका की साधारण सभा की बैठक में हंगामा: पार्षद ने हॉल में जड़ा ताला, महिला पार्षदों ने लगाए गंभीर आरोप / Shivpuri News
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
- शिवपुरी में कल इन इलाकों में रहेगी बिजली कटौती: सुबह 5 बजे से दोपहर 12 बजे तक बंद रहेगा सप्लाई / Shivpuri News
- 4 साल की मासूम की मौत के बाद जागा परिवहन विभाग: तीन दिन में 75 बसों की जांच, सवाल- आखिर अब तक किसके संरक्षण में दौड़ रहीं थीं खटारा बसें? / Shivpuri News
- मायापुर पुलिस ने गुमशुदा युवती को किया दस्तयाब, आरोपी गिरफ्तार कर भेजा जेल / Shivpuri News
- मासूम अनय की दर्दनाक मौत के बाद फूटा गुस्सा, CBI जांच और दोषियों पर गैर इरादतन हत्या का केस दर्ज करने की मांग / Shivpuri News
- कोलारस में रफ्तार का कहर: कंटेनर ने बस का इंतजार कर रहे ससुर को कुचला, मौके पर मौत; डेढ़ किमी तक कंटेनर पर टंगा रहा दामाद / Shivpuri News
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment