Press "Enter" to skip to content

साहब…! पहली विदा पर ससुरालियों ने मांगे 2 लाख, नहीं दिए तो किया प्रताड़ित, अब पति ने कर ली दूसरी शादी | Shivpuri News

शिवपुरी। साहब…! पहली विदा पर ससुरालीजनों ने मुझसे दो लाख रुपए मांगे, जब नहीं दिए तो मारपीट कर प्रताड़ित किया। इतना ही नहीं मुझे घर से निकाल दिया और अब पति ने मुझसे तलाक लिए बिना दूसरी शादी कर ली है। यह कहना था मोहनी खटीक निवासी इंद्रा कॉलोनी का, जो एसपी के यहां पति व ससुरालीजनेां के जुल्मों की शिकायत करने पहुंची थी। 
शिकायत में मोहनी खटीक निवासी इंद्रा कॉलोनी ने बताया कि 2 जुलाई 2017 में उसकी शादी गुना के बूढ़े हनुमान मंदिर के पीछेे पुरानी छावनी गुना में रहने वाले दीपक पुत्र स्व. चंपालाल खटीक के के साथ हुई थी। शादी में माता-पिता ने करीब 7 लाख रुपए का खर्च किया था। इसके बाद पति दीपक जाटव, सास सवित्री, ननद आरती, नरेश, सीमा ने पहली विदा पर 2 लाख रुपए की मांग की। जब रुपए देने से मना कर दिया तो मारपीट की गई और काफी प्रताड़ित किया गया। मारपीट के बारे में मोहनी ने अपने माता-पिता को अवगत कराया। जिस पर थाने में शिकायत भी की गई। शिकायत के बाद ससुरालीजनों ने उसे घर से निकाल दिया। घर से निकाले जाने के बाद मोहनी अपने पिता के यहां आ गई। 
मोहनी ने एसपी को की शिकायत में बताया कि उसकी पति दीपक खटीक ने बिना उसकी मर्जी व तलाक लिए दूसरी शादी कर ली है। दीपक ने कोलारस में रहने वाली एक युवती से शादी कर ली जिसकी गुमशुदगी थाना कोलारस में दर्ज है। वह युवती दीपक के यहां रह रही है। जब इस बात का पता चला तो थाने की शिकायत की जिस पर दीपक उसे व उसके परिवार को जान से मारने की धमकी दे रहा है। मोहनी ने आवेदन के माध्यम सेे अपनी सुरक्षा व पति के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!