Press "Enter" to skip to content

राहुल गांधी बोले- सरकार आने पर 30 लाख युवाओं को नौकरी देंगे और हर साल एक लाख मिलेंगे ग्रेजुएट को, कानून लाएँगे पेपर लीक रोकने के लिए /#NATIONAL

बांसवाड़ा

राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा आज दोपहर राजस्थान में प्रवेश कर गई। यात्रा ने रतलाम (मध्य प्रदेश) के सैलाना से बांसवाड़ा के दानपुर में एंट्री ली। राहुल राजस्थान के बॉर्डर तक खुली जीप में पहुंचे। यहां से वे जीप में ही बांसवाड़ा शहर आए।

यहां करीब 20 मिनट तक रोड शो के बाद गोविंद गुरु सरकारी कॉलेज के खेल मैदान में जनसभा में राहुल ने कहा- दिल्ली रेलवे स्टेशन पर एक युवा कुली मिला। उसने मुझे बताया- मैं सिविल इंजीनियर हूं और कुली का काम कर रहा हूं। आज मैं आपको बताना चाहता हूं कि सरकार में आने के बाद हमारा पहला काम होगा वंचित वर्ग को 30 लाख नौक​री देना। राहुल ने हर ग्रेजुएट युवा को ट्रेनिंग और हर साल एक लाख रुपए देने की बात भी कही।

इससे पहले जनसभा में हल देकर राहुल का स्वागत किया गया। जनसभा को संबोधित करते हुए कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा ने हाल ही में भाजपा में शामिल हुए महेंद्रजीत सिंह मालवीय पर निशाना साधा। वहीं, कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा कि भाजपा केवल मेवा खाने के लिए बैठी है। ये हर समय परिवारवाद-परिवारवाद करते हैं, लेकिन ये नहीं बताते इन्होंने 10 साल में क्या किया।

इससे पहले न्याय यात्रा का बांसवाड़ा शहर में तीन जगह स्वागत हुआ। राहुल की न्याय यात्रा आज शाम को गुजरात में एंट्री करेगी।

कॉंग्रेस ने लोकसभा चुनाव के लिए 5 वादे

राहुल बोले- पेपर लीक किया तो कड़ी कार्रवाई होगी

  • पेपर लीक पर राहुल बोले- एग्जाम के दिन पता लगता है कि पेपर लीक हो गया। जिनके पास धन है, वे पेपर चुरा लेते हैं। और, हमें कहा जाता है कि पेपर लीक हो गया। अब आपको नौकरी ​नहीं मिलेगी। ऐसा सभी भर्तियों में होता है।
  • हम पेपर लीक के खिलाफ कानून लाएंगे। इसमें हम एग्जाम दिलवाने का तरीका बदलेंगे। प्राइवेट कंपनियों के ठेके बंद कर सरकारी एजेंसी को प्राथमिकता देंगे। यदि इसके बाद भी पेपर लीक हो गया तो कड़ी कानूनी कार्रवाई होगी।

राहुल ने कहा- हर ग्रेजुएट को ट्रेनिंग दी जाएगी

राहुल ने कहा- कॉलेज और डिप्लोमा के बाद एक साल के लिए हर ग्रेजुएट को प्राइवेट और सरकारी ऑफिस में ट्रेनिंग दी जाएगी और हर साल 1 लाख रुपए मिलेगा।

जातिगत जनगणना से सामने आएगा कि कैसे ठगा जा रहा है

  • राहुल गांधी बोले- हिंदुस्तान के गरीबों को चोट लग रही है। इनका एक्स-रे करवा दो और बाद में मैं एमआरआई भी करवाऊंगा।
  • सारी जानकारी निकाल दूंगा कि देश की बड़ी संस्थाओं में कितने आदिवासी और दलित हैं। देश के 10 लोगों में से 9 आप में से हैं, लेकिन आप सभी के रास्ते बंद कर दिए गए। आपकी जेब का पैसा 5 प्रतिशत लोग जो देश को चलाते हैं, उनकी जेब में जाता है। जातिगत जनगणना से ये सब सामने आ जाएगा और 90 प्रतिशत लोगों को पता चल जाएगा कि हमें ​कैसे ठगा जा रहा है।

राहुल बोले- राष्ट्रपति को सीधा मैसेज, आप आदिवासी हैं, अंदर नहीं आ सकतीं

  • राहुल गांधी बोले- किसानों ने अपनी बात रखी और हमने अपने घोषणा पत्र में क्रांतिकारी काम किया है। पहली बार उन्हें लीगल एमएसपी मिलना चाहिए। जो किसान दिल्ली की ओर जा रहे हैं, उनकी मांग हमने घोषणा पत्र में पूरी कर दी है।
  • जाति जनगणना को लेकर राहुल बोले- हम हिंदुस्तान की संस्थाओं, बजट और धन को देखें तो गरीब और दलित वर्ग के लोगों की भागीदारी कम है। आदिवासी वर्ग है यहां पर। राष्ट्रपति आदिवासी हैं। राम मंदिर का उद्घाटन हुआ, लेकिन आपने ​टीवी पर उनका चेहरा देखा क्या। क्योंकि वो आदिवासी हैं। सीधा मैसेज दिया गया कि आप कुछ भी हों, आप आदिवासी हैं, आप अंदर नहीं आ सकतीं।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
More from NationalMore posts in National »
More from New DelhiMore posts in New Delhi »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!