शिवपुरी। केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया बुधवार को शिवपुरी दौरे पहुंचे।यहां बीजेपी कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए उन्होंने बताया कि जल्दी ही गुना और शिवपुरी जिले में हवाई अड्डों का उन्नयन होगा। शिवपुरी हवाई अड्डे का निर्माण 45 करोड़ की लागत से विमानन मंत्रालय द्वारा उड़ान योजना के अंतर्गत करवाया जाएगा। यहां से सबसे पहले भोपाल के लिए हवाई सेवाओं की शुरुआत की जाएगी।इसी के साथ गुना हवाई अड्डे का निर्माण भी 45 करोड़ की लागत से विमानन मंत्रालय द्वारा उड़ान योजना के अंतर्गत करवाया जाएगा। शिवपुरी से भोपाल के लिए 19 सीटर फ्लाइट चलाई जाएगी।उन्होंने कहा 10 मार्च को ग्वालियर में 600 करोड़ खर्च कर बनाए आधुनिक एयरपोर्ट का लोकार्पण प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा किया जाना है। उन्होंने बताया कि ग्वालियर का एयरपोर्ट मध्यप्रदेश का सबसे बड़ा एयरपोर्ट है। इस एयरपोर्ट को रिकॉर्ड 18 माह में बनाया गया है। इससे पहले 20 माह के भीतर अयोध्या में एयरपोर्ट बनकर तैयार हुआ था।

केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया का दौरा: शिवपुरी-गुना में बनेगा एयरपोर्ट,ग्वालियर में 18 माह में एयरपोर्ट बनकर तैयार / Shivpuri News
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
- शिवपुरी में कल इन इलाकों में रहेगी बिजली कटौती: सुबह 5 बजे से दोपहर 12 बजे तक बंद रहेगा सप्लाई / Shivpuri News
- 4 साल की मासूम की मौत के बाद जागा परिवहन विभाग: तीन दिन में 75 बसों की जांच, सवाल- आखिर अब तक किसके संरक्षण में दौड़ रहीं थीं खटारा बसें? / Shivpuri News
- मायापुर पुलिस ने गुमशुदा युवती को किया दस्तयाब, आरोपी गिरफ्तार कर भेजा जेल / Shivpuri News
- मासूम अनय की दर्दनाक मौत के बाद फूटा गुस्सा, CBI जांच और दोषियों पर गैर इरादतन हत्या का केस दर्ज करने की मांग / Shivpuri News
- कोलारस में रफ्तार का कहर: कंटेनर ने बस का इंतजार कर रहे ससुर को कुचला, मौके पर मौत; डेढ़ किमी तक कंटेनर पर टंगा रहा दामाद / Shivpuri News
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment