Press "Enter" to skip to content

9 महीने बाद भाजपा में लौटे बैजनाथ सिंह यादव, सिंधिया ने दिलाई सदस्यता / Shivpuri News

शिवपुरी: जिले की कोलारस विधानसभा सीट से कांग्रेस के टिकट पर चुनाव लड़े बैजनाथ सिंह यादव की 9 महीने बाद फिर से भाजपा में वापसी हो गई।केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने बीती रात शिवपुरी भाजपा कार्यालय पर आयोजित कार्यक्रम में उन्हें भाजपा की सदस्यता दिलाई। यहां आपको बता दें कि कोलारस विधानसभा क्षेत्र समेत जिले भर में रसूखदार नेताओं में सुमार बैजनाथ सिंह यादव साल 2020 में सिंधिया के संग भाजपा में आए और विधानसभा चुनाव से पहले 14 जून 2023 को टिकट की चाह में कांग्रेस में लौट गए थे।कांग्रेस छोड़ने की वजह पर बैजनाथ ने कहा कि मैंने देख लिया कि कांग्रेस के पास जो जनमत था, वो चला गया। अब कांग्रेस के पास वोटर्स नहीं हैं। वहां एक मुखिया नहीं रहा। कमलनाथ थे, वो भी अब प्रदेश अध्यक्ष अध्यक्ष नहीं रहे।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!