शिवपुरी: शिवपुरी एसपी रघुवंश सिंह भदोरिया ने प्रशासक दृष्टिकोण से अधिकारियों को तत्काल प्रभाव से स्थाई रूप से आगामी आदेश तक थानों से इधर से उधर किया है.
पुलिस अधीक्षक कार्यालय के आदेश के अनुसार अजय जाट कोलारस प्रभारी, मनोज सिंह राजपूत को थाना प्रभारी पोहरी से थाना प्रभारी बैराड बनाया गया है. नवीन यादव को थाना प्रभारी बैराड़ से पुलिस लाइन भेजा गया है. रवि शंकर कौशल को पुलिस लाइन से थाना प्रभारी पोहरी बनाया गया है. रत्नेश यादव को थाना प्रभारी से खनियांधाना से थाना प्रभारी पिछोर बनाया गया है. शिव सिंह यादव को थाना प्रभारी पिछोर से पुलिस लाइन भेजा गया है. मुकेश दुबोलिया को प्रभारी डीसीबी शाखा पुलिस लाइन से थाना प्रभारी सिरसौद बनाया गया है. राजीव कुमार दुबे को थाना प्रभारी सिरसौद से थाना देहात भेजा गया है.








Be First to Comment