Press "Enter" to skip to content

राम मंदिर निर्माण को लेकर आरिफ ने डाली विवादित पोस्ट, केस दर्ज | Shivpuri News

शिवपुरी। देहात थाना क्षेत्र के तहत आने वाली पुरानी शिवपुरी में रहने वाले एक युवक ने फेसबुक पर राम मंदिर निर्माण को लेकर विवादित पोस्ट डाल दी। पोस्ट को लेकर बजरंग दल ने नाराजगी व्यक्त की और थाने में जाकर केस दर्ज करवाया। पुलिस ने मामलेे में फरियादी की शिकायत पर केस दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी है। 
मिली जानकार के अनुसार पुरानी शिवपुरी भैरोबाबा मंदिर के पास रहने वाले मोहम्मद आरिफ वेग ने बीते  रोज शाम के समय फेसबुक पर राम मंदिर निर्माण को लेकर विवाद पोस्ट डाल दी। जब इस बात का पता राजपुरा रोड पुरानी शिवपुरी के रहने वाले जिला संयोजक बजरंग दल अखिल प्रताप सिंह एवं उपेंद्रसिंह पुत्र वीरेंदसिंह यादव को चला तो पहले आरिफ वेग को समझाया लेकिन वह नहीं माना तो थाने में जाकर केस दर्ज करवा दिया। पुलिस ने मामले में विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज कर लिया है।
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!