Press "Enter" to skip to content

नगर पालिका में डोर टू डोर कचरा कलेक्शन करने वाले ड्राइवरों का ठेकेदार ने 7 माह का वेतन हड़पा, एसपी से शिकायत / Shivpuri News

शिवपुरी: नगर पालिका में आउट सोर्स कंपनी के ठेकेदार द्वारा डोर टू डोर कचरा कलेक्शन करने वाले ड्राइवरों का वेतन हड़पने का मामला सामने आया है।ड्राइवरों ने शनिवार को एसपी ऑफिस पहुंचकर इसकी शिकायत दर्ज कराई है। ड्राइवरों ने बताया कि आउट सोर्स के माध्यम से ठेकेदार सत्यम शर्मा द्वारा उन्हें कलेक्ट्रेट रेट पर डोर टू डोर कचरा कलेक्शन करने वाले वाहनों पर ड्राइवर रखा।इस दौरान ठेकेदार ने उनसे 7 माह तक काम कराया और केवल 3 माह 7-7 हजार रुपए का भुगतान किया जबकि कलेक्ट्रेट रेट के हिसाब से 10500 रूपये दिया जाना था।
इसी दौरान जनवरी 2024 में ठेका समाप्त हो गया जिसके बाद ठेकेदार सत्यम शर्मा द्वारा अभी तक उनका बकाया वेतन भुगतान नहीं किया गया। वेतन मांगने पर अब ठेकेदार द्वारा उनके साथ अभद्र व्यवहार कर गाली गलौंज की जाती है। ड्राइवर दिनेश कुमार,तोसिफ खान,सुखलाल घावरी,मोहित वाल्मीक,वोवी खरे और राजेश कोडे ने पुलिस अधीक्षक से ठेकेदार के खिलाफ कार्रवाई किए जाने और उनका बकाया वेतन भुगतान कराए जाने की गुहार लगाई है।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!