शिवपुरी: जिला लगातार बारिश और ओलावृष्टि का दंश झेल रहा है। करैरा में हुई भारी ओलावृष्टि और बारिश के चलते किसानों की फसलों को भारी नुकसान पहुंचा है।
इसी के संदर्भ में आज किसान खेत मजदूर कांग्रेस के अध्यक्ष मानसिंह फौजी के नेतृत्व में कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने कलेक्टर के नाम करैरा तहसीलदार को एक ज्ञापन सौंपा है। ज्ञापन के माध्यम से करैरा विधानसभा में हुई भारी बारिश और ओलावृष्टि से हुई किसानों की फसलों के नुकसान के मुआवजे की मांग की गई है।
कांग्रेसी नेता मानसिंह फौजी ने बताया कि मध्यप्रदेश चंबल संभाग के साथ-साथ करैरा विधानसभा में 1 मार्च 2024 को तूफान और भारी बारिश हुई है और आज शनिवार को भी भारी ओलावृष्टि हुई है।इसके कारण किसानों की फसलों में गेहूं, चना, मसूर, सरसों आदि फसलों का भारी नुकसान हुआ है।
जिसमें प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के तहत वह रिवेन्यू आरबीसी 6,4 के तहत किसानों की फसलों का नुकसान का जल्द से जल्द सर्वे कराकर 7 दिन में किसानों को उचित मुआवजा दिए जाने की मांग की है। ऐसे में किसानों को मुआवजा 7 दिन में नहीं दिया गया तो कांग्रेस के कार्यकर्ता किसानों के साथ आंदोलन को मजबूर हो जाएंगे।

करैरा में ओलावृष्टि से फसलों को नुकसान: भरपाई के लिए कांग्रेस ने सौंपा ज्ञापन, 7 दिनों के अंदर मुआवजा दिए जाने की मांग / Shivpuri News
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
- शिवपुरी में कल इन इलाकों में रहेगी बिजली कटौती: सुबह 5 बजे से दोपहर 12 बजे तक बंद रहेगा सप्लाई / Shivpuri News
- 4 साल की मासूम की मौत के बाद जागा परिवहन विभाग: तीन दिन में 75 बसों की जांच, सवाल- आखिर अब तक किसके संरक्षण में दौड़ रहीं थीं खटारा बसें? / Shivpuri News
- मायापुर पुलिस ने गुमशुदा युवती को किया दस्तयाब, आरोपी गिरफ्तार कर भेजा जेल / Shivpuri News
- मासूम अनय की दर्दनाक मौत के बाद फूटा गुस्सा, CBI जांच और दोषियों पर गैर इरादतन हत्या का केस दर्ज करने की मांग / Shivpuri News
- कोलारस में रफ्तार का कहर: कंटेनर ने बस का इंतजार कर रहे ससुर को कुचला, मौके पर मौत; डेढ़ किमी तक कंटेनर पर टंगा रहा दामाद / Shivpuri News
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment