Press "Enter" to skip to content

बिजली विभाग ने 3 लाख की बकाया राशि पर उतारा ट्रांसफॉर्मर / Shivpuri News

शिवपुरी: बिजली कंपनी द्वारा बिल की लाखों रुपए की राशि बकाया होने पर मचाकला में कार्रवाई करते हुए ट्रांसफार्मर उतरवा लिए गए। ग्रामीण अंचल से ट्रांसफार्मर उतरवाकर कंपनी के स्थानीय सब स्टेशन पोहरी में रखवा दिए गए हैं। कंपनी की इस कार्रवाई से बकायादारों में हड़कंप मच गया है। यहां बता दें इन दिनों कंपनी के पोहरी के सहायक प्रबंधक राहुल आर्य के नेतृत्व में बिल की राशि के बड़े बकायादारों के विरुद्ध अभियान चलाया जा रहा है।
इसके तहत सहायक प्रबंधक राहुल आर्य के नेतृत्व में ग्राम मचाकला में धरकु सैन पर 87146 रुपए, बुद्धू पुत्र लक्षमण कुशवाह पर 52 हजार 999 रुपए एवं ग्राम मचाकला के गोधन सिंह यादव पर 1 लाख 66 हजार 27 रुपए बकाया होने पर इनके यहां रखे हुए ट्रांसफार्मर उतरवा लिए गए हैं। इस प्रकार से इन सभी पर 3 लाख 6 हजार 172 रुपए की राशि बकाया है।

वहीँ विधुत विभाग सहायक प्रबंधक राहुल आर्य ने बताया कि बकायादारों को लगातार मौखिक रूप से तथा नोटिस के जरिए कई बार अवगत कराया गया कि आप अपना बिजली का बकाया तुरंत जमा करवा दें ताकि आपको कोई असुविधा न हो लेकिन बार-बार अवगत कराने के बाद भी बकायेदारों ने इस पर कोई ध्यान नहीं दिया. जिसके चलते इनके कनेक्शन काट कर ट्रांसफार्मर उतारकर रखवाने की कार्यवाही की गई है वहीँ आगे भी बकायदारों पर कड़ी कार्यवाही की जाएगी.

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!