शिवपुरी: खबर बैराड़ थाना क्षेत्र अंतर्गत आने वाले ग्राम टोडा से है जहां पर आज शनिवार को फरियादी उदयसिंह धाकड़ ने जानकारी देते हुए बताया कि दिनाँक 29/02/2024 की सुबह वह अपने गैंत में थ्रेसिंग कटर को लेने गया था लेकीन उसे उसकी थ्रेसिंग कटर वहां पर नहीं मिली जिसके बाद फरियादी ने आसपास और गांव में भी तलाश किया लेकीन कोई सुराग नहीं मिला जिसके बाद फरियादी ने आज बैराड़ थाना पहुंच कर थ्रेसिंग कटर के चोरी होने की रिपोर्ट दर्ज कराई है जिसके बाद पुलिस ने फरियादी की रिपोर्ट पर से मामला दर्ज कर जांच शुरू की और थाना क्षेत्र के सीसीटीवी फुटेज की जांच की जिसमें कुछ अज्ञात चोर उसकी थ्रेसिंग कटर को ट्रैक्टर से ले जाते हुए कैद हुए है जिसके साथ एक मोटर साइकिल पर दो लोग सवार होकर रास्ता दिखाते हुए भी कैद हुए है फिलहाल पुलिस इस चोरी के मामले की जांच में जुटी है.






Be First to Comment