शिवपुरी: 3 मार्च को राहुल गांधी भारत जोड़ो न्याय के साथ शिवपुरी पहुंचने वाले है। इसकी तैयारियां करने में प्रदेश सहित जिला स्तरीय कांग्रेस के नेता जुटे है। इसके अलावा प्रशासन ने राहुल गांधी की सुरक्षा के पुख्ता प्रबंध कर लिए हैं। साथ ही बिगड़े मौसम की वजह से यात्रा में व्यवधान न हो। इसके लिए राहुल गांधी के रात्रि विश्राम स्थल के बदलाव के लिए उनकी टीम विचार कर रही है।
होटल पर चाय बनाकर पीते देखे गए जीतू पटवारी
राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा की तैयारियों का जायजा लेते हुए भोपाल से ग्वालियर के लिए निकले PCC अध्यक्ष जीतू पटवारी आज एक होटल पर अपने हाथों से चाय बनाते हुए देखे गए। जानकारी के मुताबिक, ग्वालियर जाते वक्त जीतू पटवारी लुकवासा फोरलेन हाइवे पर बने अपना देशी ठाठ रेस्टोरेंट पर रुके। जहां उन्होंने चाय की गुमटी पर अपने हाथों से चाय बनाकर पी और इसके बाद आगे की ओर बढ़ गए।
शिवपुरी में जारी हुआ नो फ्लाइ जॉन का आदेश
शिवपुरी में राहुल गांधी की सुरक्षा को लेकर पुलिस प्रशासन अलर्ट मोड पर आ गया है। आज पुलिस अधीक्षक रघुवंश सिंह भदौरिया ने जिले के जिस मार्ग से राहुल गांधी होकर गुजरेंगे उन मार्ग के आसपास नो फ्लाई जॉन घोसित कर दिया है।
जारी आदेश के मुताबिक़ मोहना से सुभासपुरा, सुभाषपुरा से सतनबाड़ा, सतनबाड़ा से शिवपुरी, शिवपुरी से कोलारस, कोलारस से बदरवास,बदरवास से अटलपुर तक 130 किलोमीटर मार्ग और उसके इर्दगिर्द नो फ्लाई जॉन घोषित किया है। इसके चलते कोई भी ड्रोन,पैराग्लाइंडिंग, हॉट एयर बलून और अन्य प्रकार के हवाई जहाज, हैलीकॉप्टर आदि उड़ान नहीं भर सकते हैं।
बदला जा सकता है राहुल गांधी का रात्रि विश्राम स्थल
राहुल गांधी अपनी भारत जोड़ो न्याय यात्रा बदरवास ब्लॉक के सुमेला गांव में रुकने वाले थे। लेकिन आज शुक्रवार को हुई बारिश और बिगड़े मौसम की बदौलत आज राहुल गांधी की सुरक्षा में लगी टीम सुमेला गांव पहुंची। बताया गया है जिस जगह को राहुल गांधी के रात्रि विश्राम के लिए चिन्नित किया गया था।
इस वजह रात विश्राम की जगह सुमेला गांव से बदलकर वरखेड़ा गांव को किए जाने पर अमल किया जा रहा है। संभवतः राहुल गांधी अब 3 मार्च को सुमेला की जगह वरखेड़ा गांव में रात विश्राम करेंगे।

बारिश के चलते राहुल गांधी के रात विश्राम स्थल में हो सकता है बदलाव / Shivpuri News
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
- 2500 छात्रों की प्रायोगिक परीक्षा पर सवाल, सरकारी ITI बना परीक्षा केंद्र तो परिणाम में फेल की बाढ़ / Shivpuri News
- 80 साल की बुजुर्ग विधवा का आरोप अंगूठा लगवाकर जमीन हड़प ली, 45 लाख का सौदा और रजिस्ट्री में सिर्फ 6.25 लाख / Shivpuri News
- अपनी ही जमीन पर दीवार उठाने से रोका, महिला ने कलेक्टर जनसुनवाई में लगाई गुहार, अफसर पर दबाव बनाने का आरोप / Shivpuri News
- लाठी-कुल्हाड़ी से हमला, सिर में 5-6 टांके; वीडियो देने के बाद भी गिरफ्तारी नहीं, बैराड़ में परिवार ने SP से लगाई गुहार / Shivpuri News
- स्कूल के चारों ओर पानी का सैलाब, भैंसें तैरती दिखीं; आदिवासी बस्ती में सड़क और निकासी के लिए कलेक्ट्रेट पहुंचे ग्रामीण / Shivpuri News
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment