शिवपुरी में शुक्रवार शाम से शुरू हुआ बारिश का सिलसिला रात भर चलता रहा। इससे पारे में गिरावट देखने को मिली। साथ ही बेमौसम बारिश से किसानों की फसलों को नुकसान हुआ है। कुल मिलाकर बारिश ने किसानों को चिंता में डुबो कर रख दिया है।
बता दें कि शुक्रवार की दोपहर की गर्मी के बाद दोपहर चार बजे से तेज आंधी के बाद हल्की बूंदाबांदी हुई थी। इसके बाद रात होते-होते शहर कई बार हल्की बारिश हुई लेकिन बारिश का सिरसिला इसके बाद भी नहीं थमा, रात में भी कई दफा बारिश हुई। तेज आंधी और बारिश की वजह से शहर के कई क्षेत्रों में बिजली व्यवस्था भी बाधित रही।
इससे पहले शुक्रवार को दिन का तापमान 32 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया था। लेकिन आज दिन का तापमान 28 डिग्री सेल्सियस तक ही पहुंचने का अनुमान लगाया गया है। बारिश के चलते शिवपुरी के पारे में 4 डिग्री की गिरावट देखने को मिली है।
बता दें कि 27 फरवरी को भी जिले का मौसम बिगड़ गया। जहां जिले के कई क्षेत्रों में आंधी-बारिश के साथ ओले भी गिरे थी और अब शुक्रवार की शाम से लेकर शुक्रवार-शनिवार दरमियानी रात भी जिले के अलग-अलग क्षेत्रों में बारिश हुई है। जानकारी मुताबिक शिवपुरी शहर, सतनबाड़ा, कोलारस, दिनारा, करैरा, लुकवासा, खनियाधाना, बैराड़ क्षेत्र में रात के समय कहीं हल्की तो कहीं तेज बारिश हुई है। इससे किसानों की खेत में खड़ी और पकी रखी सरसों और मसूर की फसल को नुकसान हुआ है। वहीं खेतों में खड़ी गेहूं और घनिया की फसल को भी नुकसान हुआ है।
मौसम विभाग के मुताबिक अरब सागर और बंगाल की खाड़ी से नमी आने से मध्यप्रदेश में एक बार फिर मौसम बदल गया है। मौसम विभाग ने शिवपुरी सहित ग्वालियर, जबलपुर-उज्जैन समेत 21 जिलों में ओले-बारिश का आज शनिवार को ऑरेंज अलर्ट जारी किया है।

रातभर चलता रहा बारिश का सिलसिला: बारिश ने किसानों को चिंता में डुबोया, पारे में 4 डिग्री की गिरावट / Shivpuri News
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
- 2500 छात्रों की प्रायोगिक परीक्षा पर सवाल, सरकारी ITI बना परीक्षा केंद्र तो परिणाम में फेल की बाढ़ / Shivpuri News
- 80 साल की बुजुर्ग विधवा का आरोप अंगूठा लगवाकर जमीन हड़प ली, 45 लाख का सौदा और रजिस्ट्री में सिर्फ 6.25 लाख / Shivpuri News
- अपनी ही जमीन पर दीवार उठाने से रोका, महिला ने कलेक्टर जनसुनवाई में लगाई गुहार, अफसर पर दबाव बनाने का आरोप / Shivpuri News
- लाठी-कुल्हाड़ी से हमला, सिर में 5-6 टांके; वीडियो देने के बाद भी गिरफ्तारी नहीं, बैराड़ में परिवार ने SP से लगाई गुहार / Shivpuri News
- स्कूल के चारों ओर पानी का सैलाब, भैंसें तैरती दिखीं; आदिवासी बस्ती में सड़क और निकासी के लिए कलेक्ट्रेट पहुंचे ग्रामीण / Shivpuri News
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment