Press "Enter" to skip to content

मौसम का मिजाज बदला देश के 15 राज्यों में: बूँदाबाँदी शुरू MP-दिल्ली में; भारी बर्फबारी जम्मू-कश्मीर और हिमाचल में आज रेड अलर्ट /#NATIONAL

नई दिल्ली

दिल्ली में शुक्रवार (1 मार्च) की रात से रुक-रुककर बारिश हो रही है। शनिवार (2 मार्च) सुबह भी दिल्ली के कई इलाकों में बूंदाबांदी हुई।

देश के आधा से ज्यादा राज्यों में मौसम का मिजाज बदल गया है। पहाड़ों पर बर्फबारी और मैदानी इलाकों में बारिश हो रही है। बीती रात मध्य प्रदेश और दिल्ली में हल्की बूंदाबांदी हुई। उत्तर प्रदेश में तेज आंधी के साथ भारी बारिश हुई।

भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने शनिवार (2 मार्च) को मध्य प्रदेश, राजस्थान, उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, पंजाब, हरियाणा और दिल्ली में बारिश, आंधी और ओलावृष्टि का अलर्ट जारी किया है। बिहार, गुजरात, छत्तीसगढ़, सिक्किम, पश्चिम बंगाल और महाराष्ट्र में भी बूंदाबांदी की संभावना है।

जम्मू-कश्मीर और हिमाचल प्रदेश में पिछले 24 घंटे से बारिश-बर्फबारी हो रही है। आज भी भारी बर्फबारी का रेड अलर्ट जारी है। हिमाचल के अटल टनल, रोहतांग, केलांग, जिस्पा, दारचा, कोकसर और लाहौल घाटी में 4 से 6 इंच से ज्यादा बर्फबारी हो चुकी है।

अटल टनल के लिए वाहनों की आवाजाही रोक दी गई है। हिमाचल में 241 सड़कें और 83 ट्रांसफार्मर ठप हाे गए हैं। लाहाैल स्पीति में सबसे ज्यादा 228 सड़कें बंद है। मौसम विभाग ने आज हिमाचल के आठ जिलों में भारी बारिश-बर्फबारी को लेकर रेड अलर्ट जारी किया है।

राज्यों में आज मौसम का हाल

मौसम की तस्वीरें…

अगले 24 घंटे के दौरान मौसम की स्थिति
उत्तर प्रदेश, राजस्थान और उत्तरी मध्य प्रदेश में हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है। दिल्ली में आंधी, बिजली और तेज हवाओं के साथ बारिश हो सकती है। पंजाब में कुछ स्थानों पर भारी वर्षा का अलर्ट है।

पंजाब और हरियाणा में गरज के साथ बौछारें, बिजली गिरने और 40 से 50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने के साथ बारिश होने की संभावना है।

पूर्वी राजस्थान, उत्तर प्रदेश और उत्तरी मध्य प्रदेश में बारिश के साथ ओले गिर सकते हैं। गुजरात और उत्तरी मध्य महाराष्ट्र के कुछ हिस्सों में और छत्तीसगढ़ में हल्की बारिश संभव है।

जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में भारी से बहुत भारी बर्फबारी हो सकती है। हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड के अलग-अलग इलाकों में ओलावृष्टि का भी अलर्ट है।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
More from NationalMore posts in National »
More from New DelhiMore posts in New Delhi »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!