शिवपुरी। पश्चिम बंगाल के संदेशखाली में महिलाओं पर घटित जघन्य अपराधों एव अत्याचारों के विरोध मे जिला भारतीय जनता पार्टी के द्वारा माधव चौक पर धरना प्रदर्शन कर ममता बनर्जी सरकार को बर्खास्त करने की राष्ट्रपति से मांग की।
जिला अध्यक्ष राजू बाथम ने कहा कि पश्चिम बंगाल की महिला विरोधी ममता सरकार जघन्य अपराधो के अपराधियों की साठ गाठ से चल रही है। ममता सरकार के अनेक मंत्री विभिन्न प्रकार के घोटालो में या तो जेल में है या बेल पर है। पूरे बंगाल में सरकार के संरक्षण में खुले रूप से राजनैतिक हिंसा व हत्या का खेल चल रहा है वहां समाज विशेष के लोगो के लिये कानूनी रूप से अत्याचार करने की पूरी छूट दे दी गई है। उसी का उदाहरण संदेशखाली की घटना है। यहां तृणमूल कांग्रेस का नेता शेख शाहजहां सत्ता के संरक्षण में महिलाओ से यौन उत्पीड़न, अवैध कबजा, उगाही जैसे अनैतिक कृत्य कर रहा है और सरकार सारी घटनाओं पर आंखे बंद करे हुए है । कोर्ट के दबाव में उसे दिखावे के लिये गिरफतार किया है कार्यवाही के नाम पर सब शून्य है। हम सभी भाजपा जन ज्ञापन के माध्यम से राष्ट्रपति से अनुरोध करते है कि पश्चिम बंगाल की सरकार को बिना किसी देरी के बर्खास्त कर दोषियो पर कडी कार्यवाही कर पीड़ितो को न्याय दिलाया जाए। इस अवसर पर भाजपा के जिला महामंत्री सोनू बिरथरे, गगन खटीक, मंत्री मुकेश चौहान, कार्यालय मंत्री राजीव जैन सहित भाजपा के कार्यकर्ता व पदाधिकारी मौजूद रहे।

लोकतंत्र की हत्या कर अपराधियों को सत्ता का संरक्षण देने वाली सरकार को किया जाए तुरंत बरखास्त: राजू बाथम / Shivpuri News
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
- शिवपुरी में कल इन इलाकों में रहेगी बिजली कटौती: सुबह 5 बजे से दोपहर 12 बजे तक बंद रहेगा सप्लाई / Shivpuri News
- 4 साल की मासूम की मौत के बाद जागा परिवहन विभाग: तीन दिन में 75 बसों की जांच, सवाल- आखिर अब तक किसके संरक्षण में दौड़ रहीं थीं खटारा बसें? / Shivpuri News
- मायापुर पुलिस ने गुमशुदा युवती को किया दस्तयाब, आरोपी गिरफ्तार कर भेजा जेल / Shivpuri News
- मासूम अनय की दर्दनाक मौत के बाद फूटा गुस्सा, CBI जांच और दोषियों पर गैर इरादतन हत्या का केस दर्ज करने की मांग / Shivpuri News
- कोलारस में रफ्तार का कहर: कंटेनर ने बस का इंतजार कर रहे ससुर को कुचला, मौके पर मौत; डेढ़ किमी तक कंटेनर पर टंगा रहा दामाद / Shivpuri News
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment