शिवपुरी: जिले के बदरवास थाना क्षेत्र के सिद्धपुरा गांव में बीती रात बारात में तेज आवाज में डीजे बजाने को लेकर विवाद हो गया। जिसके बाद गांव के ही कुछ लोगों ने बारातियों पर हमला कर दिया।हमलावरों ने बारातियों के साथ जमकर मारपीट की। इस हमले में 4 बाराती घायल हो गए वहीं आरोप है कि हमलावर दुल्हन के जेवर भी लूट ले गए। बदरवास थाना पुलिस ने शिकायत के आधार पर मारपीट की धाराओं में केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।वहीं पुलिस की कार्रवाई से असंतुष्ट बारातियों ने शुक्रवार की सुबह एसपी ऑफिस पहुंचकर घटना की शिकायत दर्ज कराते हुए आरोपियों पर लूट की धाराओं में एफआईआर दर्ज किए जाने की मांग की है।
जानकारी के अनुसार नीलम पुत्र मांगीलाल बंजारा उम्र 22 साल निवासी ग्राम बडखुआ थाना राधौगढ़ ने बताया कि वह 29 फरवरी की रात वह अपने गांव से बारात लेकर बदरवास थाना क्षेत्र के सिध्दपुरा गांव आए थे।बारात डीजे से आगवानी के लिए जा रही थी तभी सिध्दपुरा के सोनू बंजारा, राजू बंजारा, दीवान बंजारा, जीतू बंजारा और 5-7 अन्य लोग आये और तेज आवाज में डीजे बजाने की बात को लेकर गाजी गालौंच करने लगे गाली देने से मना करने पर सभी लोगों ने मिलकर लाठी डंडों से बारात पर हमला बोल दिया। इस हमले में नीलम बंजारा,विजय बंजारा,उधमसिंह बंजारा और रतनलाल बंजारा घायल हो गए। नीलम ने बताया कि हमलावर दुल्हन के जेवरात भी ले गए। पटना की शिकायत बदरवास थाने में दर्ज कराई गई लेकिन पुलिस ने लूट का मामला दर्ज नहीं किया। जिसके बाद आज घटना की शिकायत एसपी ऑफिस में दर्ज कराई गई है।

तेज आवाज में डीजे बजाने पर भड़के दबंग बारातियों को पीटा, दुल्हन के जेवरात लूट ले गए हमलावर / Shivpuri News
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
- 2500 छात्रों की प्रायोगिक परीक्षा पर सवाल, सरकारी ITI बना परीक्षा केंद्र तो परिणाम में फेल की बाढ़ / Shivpuri News
- 80 साल की बुजुर्ग विधवा का आरोप अंगूठा लगवाकर जमीन हड़प ली, 45 लाख का सौदा और रजिस्ट्री में सिर्फ 6.25 लाख / Shivpuri News
- अपनी ही जमीन पर दीवार उठाने से रोका, महिला ने कलेक्टर जनसुनवाई में लगाई गुहार, अफसर पर दबाव बनाने का आरोप / Shivpuri News
- लाठी-कुल्हाड़ी से हमला, सिर में 5-6 टांके; वीडियो देने के बाद भी गिरफ्तारी नहीं, बैराड़ में परिवार ने SP से लगाई गुहार / Shivpuri News
- स्कूल के चारों ओर पानी का सैलाब, भैंसें तैरती दिखीं; आदिवासी बस्ती में सड़क और निकासी के लिए कलेक्ट्रेट पहुंचे ग्रामीण / Shivpuri News
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment