Press "Enter" to skip to content

ड्रायविंग लाइसेंस के लिए बढ़ेगी स्लॉट की संख्या, अवकाश के दिनों में भी बनेंगे लायसेंस | Shivpuri News

शिवपुरी। जनता की सुविधा के लिए लर्निंग लाइसेंस, ड्रायविंग लाइसेंस के लिए वर्तमान में आवंटित स्लॉट की संख्या बढ़ाई जाएगी। साथ ही कार्य के घंटों में वृद्धि के साथ अवकाश के दिनों में भी लाइसेंस बनाए जाएंगे। इसके लिए नवागत परिवहन आयुक्त मुकेश जैन ने बीते रोज जिला परिवहन अधिकारियों की समीक्षा बैठक के दौरान कही। बैठक के बारे में जानकारी देते हुए शिवपुरी आरटीओ मधुसिंह ने बताया कि परिवहन आयुक्त ने कार्य की गुणवत्ता का स्तर सर्वश्रेष्ठ बनाए जाने तथा नागरिकों के साथ विनम्र व्यवहार किए जाने पर जोर देने की बात कही। इसके साथ ही संभाग के प्रवर्तन अधिकारियों की बैठक भी ली गई जिसमें परिवहन आयुक्त द्वारा वाहन स्वामियों व उ्रायवरों से सौहार्द्रपूर्ण व्यवहार करने पर जोर दिया वहीं वर्तमान परिदृश्य में सुरक्षा के साथ-साथ राजस्व लक्ष्य की पूर्ति पर गंभीरता से ध्यान देने के निर्देश दिए गए।
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!