Press "Enter" to skip to content

4 घंटे मंथन BJP केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक में: 155 लोकसभा सीटों पर चर्चा 17 राज्यों की, पहली लिस्ट आ सकती है एक-दो दिन में /#NATIONAL

नई दिल्ली

लोकसभा चुनाव 2024 के लिए CEC की बैठक में शामिल होने PM मोदी भी दिल्ली में BJP मुख्यालय पहुंचे।

भारतीय जनता पार्टी की केंद्रीय चुनाव कमेटी (CEC) की पहली बैठक दिल्ली स्थित BJP मुख्यालय में गुरुवार देर रात तक चली। करीब 4 घंटे चली बैठक में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह और रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह समेत शीर्ष नेता मौजूद रहे। इसके अलावा BJP शासित राज्यों के CM भी मीटिंग में हिस्सा लेने पहुंचे।

इस बैठक में लोकसभा चुनाव के लिए 17 राज्यों की 155 सीटों पर मंथन हुआ। 2014 के लोकसभा चुनाव और 2019 के लोकसभा चुनाव में पार्टी की हारी हुई सीटों पर भी चर्चा हुई। कैंडिडेट की लिस्ट का ऐलान 1-2 दिन में किया जा सकता है। इसमें PM मोदी, गृह मंत्री अमित शाह के नाम हो सकते हैं।

BJP अध्यक्ष जेपी नड्डा ने BJP मुख्यालय में PM मोदी का शॉल उढ़ाकर स्वागत किया।

BJP अध्यक्ष जेपी नड्डा ने BJP मुख्यालय में PM मोदी का शॉल उढ़ाकर स्वागत किया।

बैठक में शामिल होने दिल्ली पहुंचे कई राज्यों के मुख्यमंत्री…

UP के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ बैठक में हिस्सा लेने पहुंचे।

UP के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ बैठक में हिस्सा लेने पहुंचे।

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा भी बैठक में हिस्सा लेने के लिए आए।

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा भी बैठक में हिस्सा लेने के लिए आए।

UP के डिप्टी CM केशव प्रसाद मौर्य और ब्रजेश पाठक CEC बैठक में हिस्सा लेने पहुंचे।

UP के डिप्टी CM केशव प्रसाद मौर्य और ब्रजेश पाठक CEC बैठक में हिस्सा लेने पहुंचे।

मध्य प्रदेश के CM मोहन यादव भी दिल्ली के भाजपा मुख्यालय पहुंचे।

मध्य प्रदेश के CM मोहन यादव भी दिल्ली के भाजपा मुख्यालय पहुंचे।

उत्तराखंड CM पुष्कर सिंह धामी भी बैठक में हिस्सा लेने आए।

उत्तराखंड CM पुष्कर सिंह धामी भी बैठक में हिस्सा लेने आए।

संभावना- 2019 से 33% ज्यादा महिला प्रत्याशी होंगी
लोकसभा चुनाव में भाजपा सबसे ज्यादा महिला प्रत्याशी उतारने की तैयारी में है। बुधवार को पार्टी के कोर ग्रुप में इस पर भी सहमति बनी। बैठक में केंद्रीय मंत्री निर्मला सीतारमण, स्मृति ईरानी सहित रिकॉर्ड संख्या में महिलाओं को कहां से उतारा जाए, इस पर भी मंथन हुआ।

एक वरिष्ठ नेता ने बताया कि इस बार महिला प्रत्याशियों की संख्या पिछली बार से 33% ज्यादा होगी। 2019 में 53 महिलाएं भाजपा के टिकट पर लोकसभा चुनाव में उतरी थीं। 33% ज्यादा के हिसाब से 70 महिलाओं को टिकट मिल सकता है।

इससे पहले कोर ग्रुप की बैठक में 23 राज्यों के संभावित प्रत्याशियों की सूची रखी गई। नए चेहरों पर भी चर्चा हुई।

लोकसभा की मौजूद सीटें

असम की 14 लोकसभा सीटें: 11 पर भाजपा, 3 पर सहयोगी उतरेंगे
असम की 14 लोकसभा सीटों पर भाजपा का सहयोगी दलों से समझौता हो गया है। भाजपा असम में 11 सीटों पर चुनाव लड़ेगी, जबकि दो सीटों पर असम गण परिषद (AGP) और एक सीट पर यूनाइटेड पीपुल्स पार्टी लिबरल (UPPL) उम्मीदवार उतारेगी। AGP बारपेटा और धुबरी, तो UPPL कोकराझार से कैंडिडेट उतारेगी।

BJP कोर ग्रुप की बैठक में प्रत्याशियों के नाम पर हुआ था मंथन
दिल्ली में बुधवार (28 फरवरी) की शाम BJP हेडक्वार्टर में पार्टी के कोर ग्रुप की मीटिंग हुई। पार्टी अध्यक्ष जेपी नड्डा की अध्यक्षता में लोकसभा चुनाव 2024 के लिए प्रत्याशियों की नाम पर चर्चा की गई। बैठक में मध्य प्रदेश पैनल के संभावित नामों पर एक दौर की चर्चा हो गई। त्रिपुरा, गुजरात, राजस्थान और उत्तराखंड के नामों पर देर रात तक मंथन चला।

पार्टी सूत्रों के मुताबिक, BJP की पहली लिस्ट में PM मोदी, गृह मंत्री अमित शाह के नाम शामिल हो सकते हैं। साल 2019 लोकसभा चुनाव के लिए BJP की पहली लिस्ट में भी PM मोदी और गृह मंत्री अमित शाह का नाम शामिल था।

जयशंकर तमिलनाडु और निर्मला कर्नाटक से हो सकती हैं प्रत्याशी…
सूत्रों का कहना है कि राज्यसभा में केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान, भूपेंद्र यादव, पुरुषोत्तम रूपाला, मनसुख मांडविया, राजीव चंद्रशेखर का कार्यकाल खत्म हो रहा है।

अगले दो साल में विदेश मंत्री जयशंकर और वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण का भी कार्यकाल पूरा होना है। इन्हें भी लोकसभा चुनाव में उतारने पर मंथन हो रहा है। निर्मला और राजीव को कर्नाटक, जयशंकर को केरल या तमिलनाडु, तो भूपेंद्र को हरियाणा या राजस्थान और धर्मेंद्र को ओडिशा से उम्मीदवार बनाया जा सकता है।

लोकसभा में NDA की सीटें

मतदाता डाटा 2019 vs 2024

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
More from NationalMore posts in National »
More from New DelhiMore posts in New Delhi »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!