Press "Enter" to skip to content

शासकीय जमीन पर मुरम का अवैध उत्खनन करते हुए माइनिंग विभाग की टीम ने जेसीबी मशीन और एक ट्रैक्टर ट्रॉली को पकड़ा / Shivpuri News

शिवपुरी: जिले के कोलारस विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत आने वाले इंदार थाना क्षेत्र में शासकीय जमीन पर मुरम का अवैध उत्खनन करते हुए माइनिंग विभाग की टीम ने एक जेसीबी मशीन और एक ट्रैक्टर ट्राली को पकड़ा है। बताया जा रहा है कि इंदार पंचायत के सरपंच रामसेवक परिहार द्वारा अम्हारा बाले रास्ते पर नदी के पास जेसीबी मशीन से मुरम का अवैध उत्खनन किया जा रहा था। जिसकी शिकायत किसी ने माइनिंग विभाग में की जिस पर मौके पर पहुंची माइनिंग विभाग की टीम ने मुरम का अवैध उत्खनन करते हुए एक जेसीबी मशीन और एक ट्रैक्टर ट्रॉली को पकड़ा जिसे टीम ने पुलिस अभिरक्षा में थाने में रखवाया। पकड़े गए ट्रैक्टर ट्राली कल्यान सिंह यादव का वहीं जेसीबी मशीन शरद रघुवंशी की बताई जा रही है।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!