Press "Enter" to skip to content

नपा कर्मचारी को कुत्ते ने काटा: सैकड़ों लोगों हमले में घायल हो चुके, जिला अस्पताल में नहीं मिला उपचार / Shivpuri News

शिवपुरी: शहर के कुत्तों के काटने की घटनाओं में लगातार इजाफा होता जा रहा है। अब तक दर्जनों घटनाएं सामने आ चुकी हैं। आज फिर एक बार शहर के माधव चौक के पास एक नगरपालिका के कर्मचारी को कुत्ते ने काट लिया। खास बात रही कि कुत्ते के हमले से घायल हुए नगरपालिका के कर्मचारी को उपचार के लिए जिला अस्पताल ले जाया गया। हालांकि, घायल को अस्पताल में दवा नहीं मिली। घायल के परिजनों को बाजार से दवा खरीदकर लानी पड़ी।


ग्वालियर वाइपास के पुराने टोल टैक्स के पास के रहने वाले राजकुमार कुशवाहा ने बताया कि वह माधव चौक के पास एक दुकान पर बैठा था। इसी दौरान एक कुत्ते ने अचानक से उसके पैर में काट लिया था। इसके बाद उसे उपचार के लिए जिला अस्पताल में लाया गया था। लेकिन उसका उपचार नहीं किया गया। राजकुमार के पिता लक्ष्मण कुशवाहा ने बताया कि उसके बेटे जिला अस्पताल में दवा के साथ इंजेक्शन नहीं दिए गए। उन्हें बेटे के उपचार के लिए बाजार से दवा व इंजेक्शन खरीद कर लाने पढ़े थे।

इस मामले में जिला अस्पताल के सिविल सर्जन बीएल यादव का कहना है- अस्पताल में दवा और इंजेक्शन की कोई कमी नहीं है। सुबह 9 बजे से दोपहर 2 बजे तक और शाम 5 बजे से 6 बजे कुत्ते के काटने से घायल हुए मरीजों का उपचार किया जाता है। इसके अतिरिक्त गंभीर घायल होने पर मरीज को भर्ती कर लिया जाता है।

एक सैकड़ा से अधिक लोगों को काट चुके कुत्ते

अस्पताल से प्राप्त आंकड़ों की माने तो विगत कुछ दिनों के भीतर शहरी क्षेत्र से कुत्ते काटने के 100 मरीजों से भी ज्यादा अपना उपचार जिला अस्पताल में करा चुके हैं। वहीँ नगर पालिका सीएमओ केशव सगर का कहना है कि लगातार कुत्तों को पकड़ने का काम एक टीम की ओर से कराया जा रहा है।

कुत्तों की नसबंदी के लिए टेंडर भी जारी किए गए है। ऐसे और जरूरत पड़ने पर आवारा कुत्तों को पकड़ने वाली टीम की संख्या को बढ़ा कर दो की जाएगी। टीम की मदद से रात्रि में भी कुत्तों की धर पकड़ का काम किया जाएगा।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!