Press "Enter" to skip to content

पति ने पत्नी वियोग में फांसी लगाकर दी जान, मौके पर पहुंची पुलिस ने शुरू की जांच / Shivpuri News

शिवपुरी: शहर के फिजिकल थाना क्षेत्र के नीम डांडा इलाके में गुरुवार की दोपहर एक युवक ने अपने घर पर फांसी लगाकर कर सुसाइड कर ली। बताया जा रहा है कि युवक नशे का आदी था जिस कारण उसकी पत्नी उसे छोड़ कर मायके चली गई थी। परिजनों ने बताया कि पत्नी वियोग में दुःखी होकर ही युवक ने फांसी लगाकर जान दे दी है।
जानकारी के अनुसार रिंकेश पुत्र दाताराम शाक्य उम्र 29 वर्ष ने गुरुवार की दोपहर अपने घर पर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतक के पिता दाताराम शाक्य ने बताया कि उसका छोटा बेटा रिंकेश नशे का आदी था जिस कारण उसकी पत्नी 10 माह पहले उसे छोड़कर मायके भितरवार चली गई तभी से रिंकेश पत्नी की याद में और ज्यादा नशा करने लगा और आज उसने अपने ही घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मौके पर पहुंची पुलिस ने इस मामले की जांच शुरू कर दी है।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!