Press "Enter" to skip to content

निर्माणाधीन मकान में रखी बाइक को चुरा ले गए चोर | Shivpuri News

शिवपुरी। कोेतवाली थाना क्षेेत्र के तहत मनियर क्षेेत्र में चोरों ने बाइक चोरी की वारदात कोे अंजाम दिया है। चोेर निर्माणाधीन मकान के बाहर रखी बाइक को चुरा ले गए। मामले में पुलिस ने फरियादी की शिकायत पर केस दर्ज कर बाइक चोरों की तलाश शुरू कर दी है। 
मिली जानकारी के अनुसार फरियादी सुरेश कुमार राठौर पुत्र खच्चूराम राठौेर निवासी विजयपुरम कॉलोनी शिवपुरी ने बताया कि उसका मनियर में गुलमोहन होेटल के सामने मकान का निर्माण कार्य चल रहा है। 26 जुलाई को दोपहर के समय वह अपनी बाइक से मकान का काम देखने के लिए गया। जहां उसने बाइक को मकान के बाहर खड़ा किया और अंदर चला गया। कुछ समय बाद वह वापस आया तो देखा कि बाइक रखे हुए स्थान पर नहीं है। जिस पर उसने आसपास पूछताछ की, लेकिन कहीं कुछ पता नहीं चल सका। इसके बाद वह थाने आया और मामले में बाइक चोेरी का केस दर्ज करवाया।
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!