Press "Enter" to skip to content

बलराम जयंती के आत्म निर्भर कृषि कार्यक्रम का हुआ प्रसारण | Shivpuri News

शिवपुरी। बलराम जयंती तथा किसान सम्मान निधि-एग्री इन्फ्रास्ट्रक्चर फंड रिलीज तथा आत्म निर्भर कृषि कार्यक्रम का सीधा प्रसारण दूरदर्शन द्वारा कृषि विज्ञान केंद्र शिवपुरी के प्रशिक्षण भवन में किया गया।
कार्यक्रम को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी एवं किसान कल्याण तथा कृषि विकास, ग्रामीण विकास मंत्री नरेन्द्रसिंह तोमर द्वारा संबोधित किया गया।
प्रधानमंत्री के द्वारा आॅन लाइन फंड ट्रंासफर किसानों के लिए किया गया। प्रधानमंत्री के उद्बोधान में देश के कृषकों से चर्चा कर वार्ता भी की गई। कृषकों के लिए लाभकारी जानकारियां जैसे कृषि उत्पादक समूह, कृषि रेल का संचालन इत्यादि के बारे मंे बताया गया। इस अवसर पर 37 कृषक तथा कृषक महिलाएं सहित कृषि विज्ञान केंद्र शिवपुरी के स्टाफ मौजूद रहा। कार्यक्रम उपरांत कृषकों द्वारा कृषि विज्ञान केंद्र के प्रदर्शन इकाईयों का भी अवलोकन किया गया।
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!