Press "Enter" to skip to content

तकरार बढ़ी केन्द्रीय मंत्री और भाजपा विधायक के बीच: शेखावत ने काम गिनाए कार्यशैली पर सवाल उठे तो /#राजस्थान

जोधपुर

पश्चिमी राजस्थान में भाजपा के दो बड़े नेताओं के बीच अदावत बढ़ती जा रही है। अब केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत और शेरगढ़ विधायक बाबू सिंह राठौड़ के बीच सोशल वॉर की शुरुआत हो चुकी है।

शेरगढ़ विधायक बाबू सिंह राठौड़ के शेखावत पर काम नहीं करने के आरोप के बाद केंद्रीय मंत्री ने एक्स पर एक पोस्ट शेयर की है। इसमें उन्होंने शेरगढ़ पंचायत समिति में हुए कार्यों का ब्याैरा दिया। इधर, इस पोस्ट पर विधायक ने तंज कसते हुए कहा- जो काम गिनाए हैं, वे दिख नहीं रहे।

शेरगढ़ विधानसभा क्षेत्र के सेतरावा में सोमवार को वीर शिरोमणि राव श्रीदेवराज राठौड़ की 662वीं जयंती पर समारोह का आयोजन हुआ था।

शेरगढ़ विधानसभा क्षेत्र के सेतरावा में सोमवार को वीर शिरोमणि राव श्रीदेवराज राठौड़ की 662वीं जयंती पर समारोह का आयोजन हुआ था।

ये है पूरा मामला, दस साल के काम का दिया हिसाब
दरअसल, सोमवार को शेरगढ़ विधानसभा क्षेत्र के सेतरावा में वीर शिरोमणि राव श्रीदेवराज राठौड़ की 662वीं जयंती पर समारोह का आयोजन हुआ था। इस आयोजन में विधायक बाबूसिंह राठौड़, प्रतापपुरी व केंद्रीय जलशक्ति मंत्री गजेन्द्र सिंह शेखावत भी मौजूद थे।

इस दौरान शेरगढ़ विधायक बाबू सिंह राठौड़ ने शेखावत के निकलने के बाद नाराजगी में कहा- ये मीठे बोलते हैं लेकिन क्षेत्र में काम नहीं करते। सीकर के है वहां के काम करते है लेकिन जोधपुर की लोकसभा से एमपी बने यहां काम नहीं करते। उन्होंने शेखावत पर निशाना साधते हुए कहा- हम भोले-भाले लोगों से ये झूठे वादे कर चले जाते हैं, काम नहीं करते।

विधायक के इस कमेंट के बाद शेखावत ने मंगलवार दोपहर 3 बजे शेरगढ़ पंचायत समिति के विकास कार्यों का ब्यौरा शेयर करते हुए लिखा- विकास, विश्वास और प्रयास….पंचायत समिति शेरगढ़ में विकास कार्यों का ब्यौरा।

शेखावत ने 3 करोड़ के कार्यों को गिनाया
केंद्रीय मंत्री शेखावत ने लिस्ट शेयर करते हुए 10 साल में हुए कार्यों को गिनाते हुए सीधे तौर पर विधायक को जवाब दिया। इस लिस्ट में उन्होंने शेरगढ़ विधानसभा में 3 करोड़ से ज्यादा के विकास कार्य की लिस्ट गिना दी। उन्होंने कहा कि शेरगढ़ पंचायत समिति में ग्राम विकास एवं जन सुविधा, विद्यालय विकास, चिकित्सा, सड़क, श्मशान भूमि, नलकूप, हैडपंप और सोलर लाईट को लेकर करोड़ों रुपए खर्च किए हैं।

बाबू सिंह का पलटवार, बोले- ब्यौरा दो, हम भौतिक सत्यापन करवाएंगे
केंद्रीय मंत्री शेखावत की इस पोस्ट के बाद जब विधायक से बातचीत की तो उनका कहना था- जो काम गिनाए हैं, उनका ब्यौरा तो दें कहां किए? हम भौतिक सत्यापन तो करवाएंगे। जो काम गिनाए वह दिख नहीं रहे। दस सालों में 3 करोड़ के काम से क्या होगा। हम पिछले कार्यकाल में विधायक कोटे से 25 करोड़ खर्च कर चुके हैं। वहीं शेखावत के पिछले कार्यकाल में विकास कार्यों पर खर्च का बजट का 11 करोड़ रुपए लैप्स हुआ।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!