Press "Enter" to skip to content

3 महीने पहले हुई थी लव मैरिज पति की हार्टअटैक से हुई मौत तो पत्नी ने किया सुसाइड, बदहवास हुई शव घर पहुंचा तो, 7वीं मंजिल से कूदी पत्नी /#उत्तरप्रदेश

गाजियाबाद

पहली अंजलि और अभिषेक की फाइल फोटो है। जबकि दूसरी उस बिल्डिंग की जहां से अंजिल ने कूदकर जान दी।

गाजियाबाद में पति की मौत से आहत पत्नी ने 7वीं मंजिल से कूदकर सुसाइड कर लिया। पति की हार्ट अटैक से मौत हो गई थी। शव जैसे ही घर पहुंचा। बदहवास पत्नी ने एक नजर देखा और फिर बालकनी से छलांग लगा दी। परिजन तुरंत उसे अस्पताल ले गए। वहां इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया। पति का नाम अभिषेक अहिलवाली और पत्नी का नाम अंजलि अहिलवाली थी।

अभिषेक की उम्र 25 जबकि अंजलि की 23 साल थी। दोनों ने 3 महीने पहले यानी 30 नवंबर 2023 को लव-मैरिज की थी। हुआ यूं कि कपल दिल्ली चिड़ियाघर घूमने गया था। वहां पति के सीने में दर्द हुआ। अस्पताल ले जाया गया, वहां उसकी मौत हो गई थी। घटना कौशांबी थाना क्षेत्र में वैशाली सेक्टर-तीन की एलकॉन सोसाइटी की है।

अभिषेक अहिलवाली और अंजलि ने 3 महीने पहले ही लव मैरिज की थी।

अभिषेक अहिलवाली और अंजलि ने 3 महीने पहले ही लव मैरिज की थी।

पुलिस के मुताबिक, फ्लैट नंबर-702 में अभिषेक और अंजलि साथ रहते थे। सोमवार को दोनों दिल्ली चिड़ियाघर घूमने गए। वहां अचानक अभिषेक की तबीयत खराब हुई। परिजनों ने उन्हें सफदरजंग हॉस्पिटल दिल्ली में भर्ती कराया। हॉस्पिटल में परिजनों के पहुंचने के बाद अंजलि घर लौट आई। इलाज के दौरान शाम करीब 6 बजे अभिषेक की मौत हो गई। अभिषेक एक एनजीओ में काम करते थे।

सीसीटीवी फुटेज में लाल घेरे में महिला गिरते हुए दिखाई दे रही है।

सीसीटीवी फुटेज में लाल घेरे में महिला गिरते हुए दिखाई दे रही है।

कूदी तो नीचे कार पर गिरी अंजलि
सोमवार रात करीब साढ़े 9 बजे अभिषेक का शव घर पर लाया गया। इससे पहले पत्नी अंजलि को मौत की जानकारी नहीं दी गई थी। पति का शव देखते ही अंजलि होश खो बैठी। वो फ्लैट की बालकनी से 7वीं मंजिल से नीचे कूद गई। अंजलि अपार्टमेंट के नीचे खड़ी कार पर गिरी और फिर जमीन पर गिर गई।

इससे उसका काफी खून बह गया। घायल अंजलि को तुरंत मैक्स हॉस्पिटल वैशाली में भर्ती कराया गया। वहां से गंभीर हालत देख उसे दिल्ली सफदरजंग हॉस्पिटल के लिए रेफर कर दिया गया। मंगलवार सुबह अंजलि की भी मौत हो गई। रिश्तेदारों ने बताया कि अभिषेक और अंजलि एक-दूसरे से बेहद प्यार करते थे। परिजनों की सहमति के बाद दोनों ने शादी की। एलकॉन सोसाइटी में उनका खुद का फ्लैट था।

7वीं मंजिल से कूदी अंजलि इसी कार पर गिरी थी। इसके बाद जमीन पर गिरी।

7वीं मंजिल से कूदी अंजलि इसी कार पर गिरी थी। इसके बाद जमीन पर गिरी।

मौसी बोली-अभिषेक रोते इंसान को हंसा देता था
अभिषेक की मौसी रेनू ने बताया, ‘कल अभिषेक पत्नी के साथ चिड़ियाघर गया था। चिड़ियाघर बंद था। इसलिए वहीं आस-पास घूम रहे थे। अचानक उसकी तबीयत खराब हुई। हॉस्पिटल लेकर पहुंचे तो डॉक्टरों ने अटैक पड़ना बताया। इसके बाद अभिषेक को दूसरे हॉस्पिटल ले गए। वहां शाम करीब 6 बजे डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। अभिषेक बहुत अच्छा लड़का था। वो रोते इंसान को हंसा देता था। हमें उसके जाने का बहुत दुख है।

घटना वैशाली सेक्टर-तीन की इसी एलकॉन सोसाइटी की है। (फाइल फोटो)

घटना वैशाली सेक्टर-तीन की इसी एलकॉन सोसाइटी की है। (फाइल फोटो)

महिला को पहले मैक्स ले गए, फिर सफदरजंग हॉस्पिटल में दम तोड़ा
ACP स्वतंत्र कुमार सिंह ने कहा, ’26 फरवरी की रात 10 बजे अंजलि ने 7वीं मंजिल से छलांग लगाई। महिला को शुरुआत में मैक्स हॉस्पिटल वैशाली में भर्ती कराया, वहां से हालत गंभीर देख दिल्ली के सफदरजंग हॉस्पिटल रेफर कर दिया गया। बुधवार सुबह महिला की मौत हो गई।’

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
More from उत्तरप्रदेशMore posts in उत्तरप्रदेश »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!